पटना : भाजयुमो का युवा महासम्मेलन विजय लक्ष्य 2019 मिलर हाई स्कूल मैदान में 8 फरवरी को संपन्न होगी। सम्मेलन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन समेत बिहार के सभी केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को उक्त आशय की जानकारी देेकर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक नितीन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश में आशा का वातावरण बना है। युवा इस सरकार से आशान्वित है।
युवाओं के लिए कई योजना लायी गयी। युवा महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है 2019 का लोकसभा चुनाव में पुन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश में हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संविधान की गरिमा को ध्यान में रखकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई किया गया। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। टूजी, अलकतरा, चारा, चीट-फंड घोटाले में संलिप्त सभी एक प्लेटफार्म पर आकर देश को गर्त में धकेलना चाहते हैं। अगर वे दोषी नहीं है तो सीबीआई की कार्रवाई से उन्हें गुरेज क्यों? इस अवसर पर अमित कुमार, बबलू, आशीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



