युवा जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान

Summary :

अंग-वस्त्र एवं फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अव सर पर अंजनी झा, अरूण तिवारी, रवीन्द्र कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

पटना : युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शकील समस्तीपुरी की अध्यक्षता में न्यू मार्केट में सदस्यता अभियान एवं नेता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मो. शकील ने कहा कि प्रदेश के एनडीए सरकार द्वारा किये जा रहे विकास से प्रभावित आमजनों का झुकाव सरकार के प्रति साफ दिखती है।

पूर्व के बिहरा से निजात पाये लोग पूर्व वर्ती बिहार न चाहकर विकसित बिहार देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार में कमी आयी, सुशासन का राज कायम हुआ। महिलाओं को सशक्त किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ने वाले 3 मार्च को एनडीए की आयोजित रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। सम्मान समारोह में युवा जदयू प्रभारी नुरूल होदा, सुनील यादव, युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अरोड़ा, प्रदेश महासचिव अमन सिंह, प्रदेश महासचिव महेन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, सुनील ङ्क्षसह, को अंग-वस्त्र एवं फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अव सर पर अंजनी झा, अरूण तिवारी, रवीन्द्र कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Desk Team