ABCD एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लंदन बेस्ड वीडियो क्रिएटर टोबियास जोन्स से गुपचुप शादी रचा ली है। लॉरेन गॉटलिब की शादी की तस्वीरों की बात करें तो वे बेहद एलिगेंट लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था.
फिल्म ‘ABCD’ से भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) न दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लॉरेन ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लंदन बेस्ड वीडियो क्रिएटर टोबियास जोन्स से गुपचुप शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
कहा हुई शादी
लॉरेन ने 11 जून 2025 को इटली के खूबसूरत शहर टस्कनी में एक प्राइवेट क्रिश्चियन सेरेमनी में अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत की। इस खास मौके पर परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने एक-दूसरे के साथ सात जन्मों का वादा किया। बता दें कि लॉरेन और टोबियास ने पिछले साल अगस्त 2024 में कैरेबियन में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं।
लॉरेन ने क्या कहा
हाल ही में दिए इंटरव्यू में लॉरेन ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। लॉरेन ने बताया, “मेरे लिए यह पूरा एक्सपीरियंस किसी सपने के सच होने जैसा रहा। शादी का हर पल मेरे लिए बेहद खास था। यह यात्रा सबसे शांत पलों से लेकर जीवन के सबसे खूबसूरत सरप्राइज तक से भरी रही।” अपनी शादी के दिन की भावनाएं साझा करते हुए लॉरेन ने कहा, “जिस सुबह मेरी शादी थी, मैं सबसे पहले उठ गई थी। जब मैं तैयार हो रही थी, तब मैं अंदर से पूरी तरह शांत थी। उस वक्त मैंने खुद से कहा, इस पल को पूरी तरह जीना है और हर सेकेंड को हमेशा के लिए याद रखना है। जब मैंने टोबियास को वेदी पर अपने कस्टमाइज्ड प्राडा टक्स में खड़ा देखा, तो वह पल मेरे लिए हमेशा के लिए खास बन गया।”
Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग में पहुंचे Shahrukh-Salman, आमिर ने गले लगा कर किया स्वागत
शादी की तस्वीरें
लॉरेन गॉटलिब की शादी की तस्वीरों की बात करें तो वे बेहद एलिगेंट लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें डीप नेकलाइन और खूबसूरत सफेद मोतियों की बारीक कढ़ाई थी। लॉरेन ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा, जिसमें उन्होंने मिनिमल मेकअप, नो ज्वेलरी और सिंपल हेयरस्टाइल चुना। बस कानों में छोटे से ईयररिंग्स पहने हुए दिखीं। वहीं उनके पति टोबियास जोन्स ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो में नजर आए।
कपल ने दिए रोमांटिक पोज
शादी की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, कि लॉरेन गॉटलिब को भारत में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। ‘ABCD’ फिल्म में उनकी एनर्जी और डांसिंग स्किल्स ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। अब शादी के बाद फैंस उन्हें नए रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




