बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने 28 मार्च 2024 को सगाई की थी और इंगेजमेंट रिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए कपल ने अपनी तस्वीरें शेयर की। इस बीच अब सिद्धार्थ संग अदिति राव ने अपनी शादी को लेकर नई अपटेड शेयर की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो 400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ संग सात फेरे लेने वाली हैं।
- बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं
- इस बीच अब सिद्धार्थ संग अदिति राव ने अपनी शादी को लेकर नई अपटेड शेयर की
400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ-अदिति राव होगी शादी
अदिति राव और सिद्धार्थ सगाई के बाद से ही खूब चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच अब एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर सिद्धार्थ संग शादी पर खुलकर बात की है। दरअसल हाल ही में अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी और सिद्धार्थ संग लव स्टोरी को लेकर वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो वानापर्थी के पास 400 साल पुराने श्रीरंगपुरम मंदिर में सिद्धार्थ के साथ शादी करने वाली हैं क्योंकि उनकी फैमिली चाहती है।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ ने कैसे किया था अदिति को प्रपोज
‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने खुलासा करते हुए शेयर किया कि सिद्धार्थ ने उन्हें कैसे और कहां प्रपोज किया था? अदिति ने कहा कि, ‘मैं हमेशा ही अपनी दादी के बहुत करीब थी। हालांकि अब वो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। दरअसल, मेरी दादी ने हैदराबाद में एक स्कूल शुरू किया था… वहां सिद्धार्थ ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था।’
View this post on Instagram
अदिति राव-सिद्धार्थ के बारे में
अदिति और सिद्धार्थ ने तमिल-तेलुगू फिल्म ‘महा समुद्रम’ 2021 में साथ काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। तीन साल एक-दूसरे को डेट करने बाद कपल ने 2024 में सगाई कर ली और इसी साल शादी करने का प्लान है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति आखिरी बार वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में निभाती हुई नजर आई थी।


Download Android App
Download iOS App



