Akshay Kumar ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ‘धोखाधड़ी’ के हो चुके हैं शिकार, कहा- ‘चुप रह जाता हूं’

Summary :

बॉलीवुड में हर साल की फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें से कई फिल्में चलती हैं तो कई फिल्में पिट जाती हैं। कई सितारे बैक टू बैक हिट देते हैं तो वहीं के नसीब में बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में भी आती हैं। Akshay Kumar  भी एक ऐसे एक्टर हैं जो हर साल कई फिल्में लेकर आते हैं। बीता साल एक्टर के लिए खासा अच्छा नहीं रहा और इस साल की शुरुआत भी काफी लो रही। साल 2024 में Akshay Kumar अब तक दो फिल्मों के साथ आए। बिग बजट फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पर्दे पर रिलीज हुई और बुरी…

बॉलीवुड में हर साल की फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें से कई फिल्में चलती हैं तो कई फिल्में पिट जाती हैं। कई सितारे बैक टू बैक हिट देते हैं तो वहीं के नसीब में बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में भी आती हैं। Akshay Kumar  भी एक ऐसे एक्टर हैं जो हर साल कई फिल्में लेकर आते हैं। बीता साल एक्टर के लिए खासा अच्छा नहीं रहा और इस साल की शुरुआत भी काफी लो रही। साल 2024 में Akshay Kumar अब तक दो फिल्मों के साथ आए। बिग बजट फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पर्दे पर रिलीज हुई और बुरी तरह पिट गई। इसके चंद महीने बाद ही ‘सरफिरा’ रिलीज हुई। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा और कहा कि कंटेंट कुमार की वापसी हो गई है, लेकिन फिर भी इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। कमाई के मामले में ये फिल्म भी फिसड्डी साबित हुई और इसी के साथ ही साल 2024 की फिल्मी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अब Akshay Kumar अपनी तीसरी फिल्म के साथ आ रहे हैं।

  • Akshay Kumar  भी एक ऐसे एक्टर हैं जो हर साल कई फिल्में लेकर आते हैं
  • इस फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा और कहा कि कंटेंट कुमार की वापसी हो गई

अक्षय को जब ठगी के बाद हुई निराशा

फिल्मों की रिलीज के बीच ही अक्षय कुमार इनके प्रमोशन्स में भी लग हुए हैं। ‘सरफिरा’ की रिलीज के बाद भी एक्टर फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने ‘सरफिरी बातें’ नाम का एक चैट शो शुरू किया है, जिसमें वो फेमस लोगों के साथ पॉडकास्ट सेशन कर रहे हैं। हाल में ही अक्षय कुमार ने बिजनेसवुमन गजल अलघ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आए जब वो ठगे गए और उन्हें इससे काफी हताशा और निराशा भी हुई। काम के बाद पेमेंट न मिलने की भी उन्होंने बात बताई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने बताई अपनी भावना

अक्षय कुमार ने यूट्यूब पर गजल अलघ से बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। सरफिरी बातें के एक एपिसोड में अक्षय ने बताया कि उन्हें कई बार ठगी का अहसास हुआ। खास तौर पर तब जब उनकी फिल्मों के प्रोड्यूसर काम कराने के बाद पैसे नहीं देते थे। अक्षय कुमार ने ठगा महसूस करने की बात कहते हुए कहा, ‘एक दो प्रोड्यूसर की पेमेंट नहीं आती है और यह सीधा धोखा है, ठगी है।’ इसी कड़ी में आगे बात करते हुए खिलाड़ी कुमार ने बताया कि वो इन परिस्थितियों से किस तरह डील करते हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से अलग हो जाते हैं जो उनके साथ धोखा करता है। अक्षय कहते हैं, ‘उसके बाद मैं उससे बात ही नहीं करता, चुप हो जाता हूं अपने साइड में निकल जाता हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय

बता दें, जल्द ही अक्षय कुमार नई फिल्म ‘खेल खेल में’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तापसी पन्नु, एमी विर्क, फरदीन खान, वाणी कपूर, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल किरदार हैं। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की पाइपलाइन में ‘सिंघम अगेन’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ जैसी कई फिल्में हैं

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।