Rashmika Mandanna से पहले Vijay Deverakonda इन हसीनाओं पर हो गए थे लट्टू Before Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Was Crazy About These Beauties.

Rashmika Mandanna से पहले Vijay Deverakonda इन हसीनाओं पर हो गए थे लट्टू

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को हमेशा से ही साथ घूमते देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी ये बात नहीं मानी लेकिन खबरें तूफान मचा रही हैं। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि विजय देवरकोंडा का नाम किन-किन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

rashmika mandanna vijay deverakonda 175002331 1x1 1

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा साल 2011 में फिल्म ‘नुव्विला’ से अपने करियर की शुरुआत कीया, एक्टर का साल 2017 में आई फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से बहुत लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में विजय ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। इस फिल्म के बाद विजय देवरकोंडा साउथ के सुपरस्टार बन गए थे। हालांकि इस स्टारडम के बीच विजय देवरकोंडा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विजय का कई हसीनाओं का साथ नाम जुड़ चुका है, जिसमें एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी शामिल हैं।

एक्टर का बेल्जियन की हसीना पर आया दिल

विजय देवरकोंडा का नाम सबसे पहले बेल्जियन मॉडल विर्गिन के साथ जुड़ा था। साल 2018 में दोनों की किस करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिन्होंने तहलका मचा दिया था। पहले तो लोगों का मानना था कि ये फोटोज एडिटेड थीं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके नाम से एक अकाउंट था और इसमें विजय और वर्जिनी साथ घूमते और मस्ती करते हुए दिखे थे।

image 3196330

इस लिस्ट में सामंथा प्रभु भी हैं शामिल

विजय और सामंथा ने फिल्म ‘खुशी’ में साथ काम किया है। जब से विजय और सामंथा फिल्म में एक साथ आए, तब से दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं। और यह अनुमान लगाया गया कि सामंथा विजय देवराकोंडा की गर्लफ्रेंड है। अब जब सामंथा अपने एक्स हसबैंड से तलाक ले चुकी हैं और सिंगल हैं। तो लोगों का मानना था कि विजय और सामंथा जरूर साथ में हैं। लेकिन बाद में विजय और सामंथा ने इस बात से इनकार किया और बताया कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

image 5214864

रश्मिका मंदाना संग जुड़ चुका है नाम

रश्मिका का नाम हमेशा से ही विजय के साथ जोड़ा गया है और लोगों का मानना है कि उनका ऑनस्क्रीन रोमांस धीरे-धीरे ऑफ-स्क्रीन भी होने लगा। उन्हें कई बार साथ घूमते हुए भी देखा गया था। नेटिज़न्स का मानना है कि रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा की गर्लफ्रेंड हैं। और ये दोनों जल्द सगाई भी करने वाले हैं। बता दें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ जाते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।