Bigg Boss 19 में बॉलीवुड एक्ट्रेस Daisy Shah बनेंगी पहली कंटेस्टेंट, जानें कब होगा प्रोमो शूट ?

Summary :

डेज़ी शाह बनीं बिग बॉस 19 की पहली कंटेस्टेंट?

बिग बॉस 19 की पहली कंटेस्टेंट के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस डेज़ी शाह को अप्रोच किया गया है। शो अक्टूबर 2025 में ऑनएयर होगा, और सलमान खान इसे होस्ट करेंगे। इस बार शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे शो को नया और फ्रेश एंगल मिलेगा।

टीवी का सबसे पॉपुलर और मच अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी फैंस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें थीं कि प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच मतभेदों के कारण इस बार या तो शो को टाल दिया जाएगा या फिर इसका चैनल ही बदल जाएगा। लेकिन अब ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, शो अपने तय शेड्यूल पर लौट रहा है और अक्टूबर 2025 में ऑनएयर किया जाएगा।

Bigg Boss 19

कब शुरू होगा बिग बॉस OTT 4

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ पहले अगस्त में स्ट्रीम होगा और इसके बाद ‘बिग बॉस 19’ अक्टूबर में टीवी स्क्रीन पर दस्तक देगा। खास बात ये है कि इन दोनों शोज़ को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हर साल की तरह सलमान खान को होस्ट के तौर पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच शो से पहले कुछ स्टार्स के नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस घर में जा सकते हैं।

Bigg Boss 19

डेज़ी शाह को मिला ऑफर

शो से जुड़ी सबसे बड़ी चर्चा सलमान खान की को-एक्ट्रेस डेज़ी शाह को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जय हो’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं डेज़ी को इस सीजन के लिए बतौर कंटेस्टेंट अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डेज़ी इससे पहले रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

Bigg Boss 19

इन सितारों को किया गया अप्रोच

डेज़ी शाह के अलावा, ‘ये जादू है जिन्न का’ फेम विक्रम सिंह चौहान और ‘स्प्लिट्सविला’ से मशहूर हुए हर्ष अरोड़ा को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि विक्रम ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। इसके अलावा, ‘जादू तेरी नज़र’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ख़ुशी दुबे ने खुद इंडिया फोरम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है।

Bigg Boss 19सिंगर Millind Gaba के घर आई Good News, पत्नी Pria Beniwal ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

इंफ्लुएंसर्स नहीं होंगे शामिल

एक बड़ी खबर यह भी है कि इस बार शो के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर या यूट्यूबर्स को शामिल नहीं किया जाएगा। मेकर्स इस बार केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स को ही शो में शामिल करने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे शो को एक नया और फ्रेश एंगल मिलेगा।

Bigg Boss 19

जून में शूट होगा प्रोमो

शो के पहले प्रोमो को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ का पहला प्रोमो जून में शूट किया जाएगा। सलमान खान इन दिनों एक आर्मी ऑफिसर के किरदार वाली फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं, जिसकी शूटिंग लद्दाख में होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ही सलमान प्रोमो की शूटिंग पूरी कर लेंगे। फिलहाल फैंस को शो के ऑफिशियल प्रोमो और कंटेस्टेंट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Yashika Jandwani