Instagram अकाउंट बैन होने पर घबराया Pakistan, Kishore Kumar संग कई गानों पर लगाई रोक

Summary :

पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के गानों पर लगी रोक

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगाया है, जबकि पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर रोक लगा दी है। सूचना मंत्री अत्ता तरार ने इस कदम को देश की एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस हमले के बाद दोनों देशों की सरकारों ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जहां भारत ने पाकिस्तान से जुड़े कलाकारों के सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है, वहीं पाकिस्तान ने भी अब भारतीय गानों पर बैन लगाने का फैसला लिया है।

भारतीय गानों पर लगी रोक

1 मई को पाकिस्तान सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब पाकिस्तान के किसी भी एफएम रेडियो स्टेशन पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे। यह फैसला पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह निर्णय राष्ट्रीय भावना और एकजुटता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Indian Songs Ban

किनके गाने बहुत पॉपुलर

पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने बयान जारी कर कहा कि “तत्काल प्रभाव से देशभर के एफएम रेडियो चैनलों पर भारतीय संगीत का प्रसारण बंद कर दिया गया है।” उन्होंने यह भी माना कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे भारतीय गायकों के गाने पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हैं और अक्सर वहां के रेडियो स्टेशनों पर सुने जाते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब यह प्रसारण बंद कर दिया गया है।

Indian Songs Ban बाल-बाल बची Deepika Singh की जान, आखिर अस्पताल में क्यों भर्ती हुई थी एक्ट्रेस?

भारत-पाक के रिश्ते

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने पीबीए के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश की एकता और सामूहिक भावना को दर्शाता है। मंत्री ने पीबीए को लिखे पत्र में कहा, “भारत-पाक रिश्तों में मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला एक देशभक्तिपूर्ण पहल है और यह हमारे साझा मूल्यों को मजबूती देने की दिशा में उठाया गया सही कदम है।”

सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन

बता दें कि कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में सैलानियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस दर्दनाक घटना में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है। इसके तहत कई पाकिस्तानी कलाकारों के यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की आने वाली फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई है।

Yashika Jandwani