PM मोदी ने किया केरल में Vizhinjam Port का उद्घाटन

Summary :

Vizhinjam Port से केरल को मिलेगी नई आर्थिक दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में 8,900 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। यह बंदरगाह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, जो भारत के समुद्री क्षेत्र में परिवर्तनकारी उन्नति का प्रतिनिधित्व करता है। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख नेता और मंत्री उपस्थित थे।

केरल को करोड़ों की सौगात और विझिंजम पोर्ट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर है। इस दौरान PM मोदी ने 8,900 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ का उद्घाटन किया इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, सांसद शशि थरूर समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि केरल में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय डीपवाटर ट्रांसशिपमेंट परियोजना का पहला चरण है।

विझिंजम पोर्ट की खासियत

विझिंजम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट केरल सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। बंदरगाह को वर्तमान में डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर सार्वजनिक निजी भागीदारी घटक के साथ एक जमींदार मॉडल में विकसित किया जा रहा है। निजी भागीदार, रियायतकर्ता अदानी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 5 दिसंबर, 2015 को निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, जो विकसित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में भारत के समुद्री क्षेत्र में किए जा रहे परिवर्तनकारी उन्नति का प्रतिनिधित्व करता है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया स्वागत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कल अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर थरूर ने लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी के बावजूद, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए समय पर तिरुवनंतपुरम पहुंचने में कामयाब रहा। विझिनजाम पोर्ट के आधिकारिक रूप से चालू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, एक ऐसी परियोजना जिससे मैं शुरू से ही जुड़ा रहा हूं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।