शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं। शाहिद और कृति की फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। फिल्म के तीन गाने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘अखिया गुलबी’ और ‘लाल पीली अखियां’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। लोगों को गाने में एक्टर के डांस मूव्स बहुत पसंद आ रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में डीपफेक वीडियो को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
- शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं
- अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में डीपफेक वीडियो को लेकर अपने विचार साझा किए
शाहिद कपूर का डीपफेक पर रिएक्शन
शाहिद और कृति से डीपफेक वीडियो और फोटोज पर सवालें किए गए जहां शाहिद ने एआई के गलत इस्तेमाल के लिए जनता को दोषी ठहराया है। डीपफेक ट्रेंड के बारे में भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने इंडिया टुडे से कहा,’मानव निर्मित और भगवान द्वारा बनाई गई चिजों के बीच बहुत अंतर है।’ बता दें कि दिल्ली में अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर अपीन राय शेयर की थी।
कृति का डीपफेक पर रिएक्शन
इस के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, ‘यह चिंताजनक है, लेकिन एक तरफ एआई एंकर भी हैं जिसका मतलब है कि हम वास्तव में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए आने वाले समय में एक एआई हमरे लिए बहुत काम आने वाला है।’ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी काफी हद तक एआई पर बेस्ड होगी। जहां शाहिद सिफ्रा नाम के रोबोट के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं जो सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन है।
तेजी से बढ़ रहा है डीप फेक
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा डीपफेक तकनीक एक महत्वपूर्ण चिंता के रूप में सामने आ रही है, बॉलीवुड की कई हस्तियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर आलिया भट्ट, काजोल, कैटरीना कैफ जैसे सितारों का नाम शामिल है, जिसकी फैंस ने तीखी आलोचना की थी।
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अमित जोशी, अराधना साह ने किया। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App






