पहले ही हो चुकी थी Shefali Jariwala की मौत की भविष्यवाणी! इस कुंडली ने खोले राज

Summary :

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शेफाली को उनके अंधेरी, मुंबई स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया. ऐसे में तुरंत उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया है, लेकिन अब भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली के अचानक निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘बिग बॉस 13’ में…

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शेफाली को उनके अंधेरी, मुंबई स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया. ऐसे में तुरंत उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया है, लेकिन अब भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली के अचानक निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘बिग बॉस 13’ में उनके सह-प्रतियोगी पारस छाबड़ा ने शेफाली की जन्म कुंडली को पढ़ते हुए कुछ चौंकाने वाली बातें कही थीं. इस वीडियो में पारस बताते हैं, “आपके आठवें भाव में चंद्रमा, बुध और केतु का योग है.

खासकर चंद्रमा और केतु का संयोजन अशुभ माना जाता है. यह भाव अचानक घटनाएं, हानि, रहस्य, प्रसिद्धि और मौत जैसी चीजों का प्रतीक होता है.” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बुध के साथ ये संयोजन मानसिक और तंत्रिका संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है.

देखें  पॉडकास्ट का VIDEO:https://www.instagram.com/reel/DLcCsm6yu77/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ed2ea785-ff6d-47bc-ba06-1a82602733ed

मिर्गी- कार्डियक अरेस्ट के बीच संबंध?

इस पॉडकास्ट क्लिप में शेफाली ने खुद स्वीकार किया था कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है. ऐसे में पारस द्वारा की गई ‘अचानक मृत्यु’ की बात और तंत्रिका विकार का ज़िक्र उनके निधन से जुड़ता नजर आ रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि मिर्गी और कार्डियक अरेस्ट दो अलग-अलग मेडिकल कन्डिशन हैं. लेकिन तनाव और न्यूरोलॉजिकल इतिहास कुछ मामलों में हार्ट पर अप्रत्यक्ष प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि ज्योतिषीय भविष्यवाणी पूर्णत: सटीक थी या केवल एक संयोग मात्र.

मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर

शेफाली के असामयिक निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में दुख का माहौल है. ‘बिग बॉस 13’ के उनके सह-प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया. तहसीन पूनावाला ने एक्स पर लिखा, “सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब शेफाली की मौत… हमारे सीज़न के दो लोग अब हमारे बीच नहीं हैं.

“रश्मि देसाई, अली गोनी और मीका सिंह ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. मीका ने लिखा, “शेफाली की मुस्कान और जिंदादिली हमेशा याद रहेगी.” पारस छाबड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “किसकी ज़िंदगी कितनी है, यह कोई नहीं जानता. ओम शांति.”

फैंस हुए भावुक

शेफाली की आखिरी एक्स पोस्ट, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था, अब फैंस के बीच भावनात्मक चर्चा का विषय बन गई है. उनकी यादें और सकारात्मक ऊर्जा आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित हैं.

यह भी पढ़ें-Shefali Jariwala की कैसे हुई मौत, कपूर अस्पताल में हो रहा है पोस्टमार्टम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।