Sidharth Malhotra और Kiara Advani के घर में गुंजी किलकारी, जानें बेटा हुआ या बेटी?

Summary :

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब पैरेंटहुड की खूबसूरत जर्नी में कदम रख चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के घर हाल ही में एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। इस खुशखबरी के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस जोड़ी को उनकी ज़िंदगी के इस नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। कब हुई थी शादी बता दें, सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) और कियारा (Kiara Advani) ने फरवरी 2023 मे ग्रैंड वेडिंग में शादी की…

sidharth kiara baby girl

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब पैरेंटहुड की खूबसूरत जर्नी में कदम रख चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के घर हाल ही में एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। इस खुशखबरी के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस जोड़ी को उनकी ज़िंदगी के इस नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कब हुई थी शादी

बता दें, सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) और कियारा (Kiara Advani) ने फरवरी 2023 मे ग्रैंड वेडिंग में शादी की थी, जो काफी सुर्खियों में रहा था। शादी के बाद से ही फैंस इस जोड़ी की फैमिली प्लानिंग को लेकर एक्साइटेड थे। कुछ महीनों पहले जब कपल ने एक प्यारी सी तस्वीर के ज़रिए प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि खुशखबरी जल्द सामने आएगी। फोटो में दोनों ने बेबी के छोटे मोजे पकड़े हुए नजर आए थे, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

लड़का हुआ या लड़की

अब जब यह खबर सामने आई है कि उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है, तो सोशल मीडिया पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का पोस्टर भी खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra), कियारा (Kiara Advani) और वरुण धवन ने बॉलीवुड में साथ कदम रखा था और अब इन तीनों सितारों के घर बेटियों ने जन्म लिया है, जिससे फिल्म के फैंस इसे ‘बॉलीवुड बेबी गर्ल कनेक्शन’ कहकर प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

आलिया भट्ट, जिन्होंने सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) और वरुण के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में डेब्यू किया था, उन्होंने भी 2022 में बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। वहीं वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के घर भी कुछ ही महीने पहले बेटी ने जन्म लिया और अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा (Kiara Advani) आडवाणी की बेटी के आने से यह तिकड़ी फिर एक बार चर्चा में है, लेकिन इस बार फिल्मों के नहीं, पेरेंटहुड के कारण।

sidharth kiara baby girl

मासूमियत ने जीता दिल

फिलहाल सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) और कियारा (Kiara Advani) की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी नजदीकी सूत्रों ने इस गुड न्यूज की पुष्टि कर दी है। दोनों कलाकार इस नई शुरुआत को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और फिलहाल मीडिया से दूर, इस निजी पल का आनंद ले रहे हैं। साफ है कि फिल्मी दुनिया की ये तिकड़ी अब रील नहीं, रियल लाइफ में भी एक खूबसूरत कहानी गढ़ रही है जहां उनके किरदार नहीं, बल्कि उनके बच्चों की क्यूटनेस और मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है।

ये भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati के 17वें सीजन का सामने आया प्रोमो, एक साथ दिखें Big B और Sumbul Touqeer Khan

Yashika Jandwani