सोनाक्षी सिन्हा ने So - Called Boyfriend के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, कही दिल की बात - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने so – called boyfriend के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, कही दिल की बात

सोनाक्षी सिन्हा ‘नोटबुक’ एक्टर जहीर इकबाल को लेकर अपने रिश्ते को लेकर लंबे सुर्खियों में हैं। उन्होंने भी इस रिश्ते को लेकर चु्प्पी साधी रखी। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के तस्वीरों को शेयर कर खास पोस्ट लिखा है, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों को लेकर लोग बातें करने लगे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को क्या सच में प्यार हो गया है? जिस रिश्ते को सोनाक्षी ने अब तक छिपा कर रखा था, क्या अब उन्होंने अब उस रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है? क्या सोनाक्षी सिन्हा ने अपना जीवन साथी ढूंढ लिया है? इसने सवाल इसलिए क्योंकि पिछले काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के करीबी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
1639214462 sonakshi sinha makeup skincare
हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी को अपना प्यार मिल गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म डबल एक्सएल में साथ दिखेंगे। गौरतलब है कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशनशिप की अफवाहें  उड़ती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को भी कई बार जहीर इकबाल के साथ देखा गया है। 
 सोनाक्षी सिन्हा ने जो तस्वीरें शेयर कीं उनके कैप्शन में लिखा, जो इस ग्रह पर सबसे ज्यादा परेशान करने वाला इंसान हो सकता है उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। साथ ही, इस ग्रह पर सबसे अद्भुत इंसान कौन हो सकता है? यह कैसे हो सकता है? आप ऐसे कैसे हैं? धन्यवाद आपके पैदा होने के लिए। ओह। हैप्पी बर्थडे।बाय। इसके आगे सोनाक्षी सिन्हा ने बेस्टफ्रेंड का हैशटैग लगाया। यानी साफ है कि सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को बर्थडे विश करने के साथ ही अपना बेस्ट फ्रेंड भी बताया।
सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर उनके फ्रेंड्स और फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। जहीर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है’। इसके साथ उन्होंने कई इमोजी भी बनाई। एक अलग कमेंट में जहीर ने लिखा, ‘क्या आधिकारिक तौर पर आपको अब मेरी हीरोइन कह सकता हूं।’ इस कॉमेंट के देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों का अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है। 
1639214517 sonakshi 1200
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में बातचीत की थी। उनका कहना था कि उनकी शादी जब होगी तब होगी। उनके ऊपर शादी को लेकर परिवार का कोई दबाव नहीं है। मेरे माता-पिता देखते हैं कि मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। आनंद ले रही हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ऐसे लड़के को पसंद करेंगी जो इंडस्ट्री से बाहर का हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।