The Great Indian Kapil Show 3 का रिलीज हुआ प्रोमो, आमिर खान की चुटकी लेट देखें Salman Khan

Summary :

कपिल शर्मा शो में सलमान खान ने ली आमिर खान की चुटकी

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया गया। इसके साथ ही पहले एपिसोड की एक झलक भी दिखाई गई, जिसमें सलमान खान नजर आए।

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ के प्रीमियर पर बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी बातों से मजाकिया माहौल बना दिया।

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया गया। इसके साथ ही पहले एपिसोड की एक झलक भी दिखाई गई, जिसमें सलमान खान नजर आए।

इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने लिखा, ”सिकंदर के स्टाइल के साथ कपिल की टाइमिंग यानी ब्लॉकबस्टर। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ वापस आ गया है, हर फनीवार हमारा बढ़ेगा परिवार। पहला एपिसोड 21 जून से, शाम 8 बजे, हर शनिवार सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।”

मजेदार बातचीत के दौरान, होस्ट और कमीडियन कपिल शर्मा के साथ, सलमान ने हंसते-हंसते बताया कि आमिर की नई रिलेशनशिप का असली कारण क्या है। इस बात से न सिर्फ दर्शक बल्कि कपिल भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इस एपिसोड ने नए सीजन की शुरुआत हंसी-मजाक, दोस्ती और खुलकर बात करने के साथ की, जिससे यह शो फिर से मजेदार होने वाला है।

वीडियो की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू से होती है, जो कहते हैं, ”आज से हर पल मजेदार होगा। पूरा देश हंसने को तैयार रहेगा।” इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं, ”द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आपका स्वागत है।” फिर सलमान खान की एंट्री होती है, जो कहते हैं, ”जो शो पहले हमारे पास हुआ करता था, उसे नेटफ्लिक्स वालों ने ले लिया और मुझे पहला गेस्ट बना दिया। कमाल की ताकत है।”

Sumbul Touqeer के पिता एक बार फिर एक्टिंग में रखेंगे कदम, कहा “बेटी के करियर के लिए…”

इस दौरान कृष्णा अभिषेक अपने सपना के किरदार में नजर आते हैं और सलमान से कहते हैं, ”टाइगर अभी भी जिंदा है।” इस पर सलमान जवाब देते हैं, ”हां जिंदा है, लेकिन तुम्हारे लिए नहीं है।” आमिर खान के बारे में बात करते हुए कपिल, सलमान से कहते हैं, ”आमिर भाई ने अभी-अभी अपनी गर्लफ्रेंड को फैंस से मिलवाया। वह रुकने वाले नहीं हैं, लेकिन आप तो अभी शुरू भी नहीं हुए!”

The Great Indian Kapil Show 3

इस पर हंसते हुए सलमान जवाब देते हैं, ”आमिर तो कुछ अलग ही हैं। वो परफेक्शनिस्ट हैं, जब तक शादी को भी परफेक्ट नहीं बना लेते…” इतना कहने पर ही सभी हंसने लगते हैं। वीडियो के आखिर में सलमान और कपिल एक साथ सुपरहिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का हिट गाना ‘ओ ओ जाने जाना’ गाते हुए नजर आते हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का पहला एपिसोड 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.