‘Bhool Bhulaiyaa 3’ से नहीं होगा ‘Housefull 5’ का क्लैश, इस वजह से पोस्टपोन हुई डेट

Summary :

Housefull 5 Release Date: हंसी के ठहाके लगाने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी को दिवाली पर रिलीज किया जाना था लेकिन अब इस तारीख को पोस्टपोन कर दी गई है। Sajid Nadiadwala ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर नई रिलीज डेट का ऐलान किया है और पोस्टपोन किए जाने की वजह बताई है। Sajid Nadiadwala ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर नई रिलीज डेट का ऐलान किया है और पोस्टपोन किए जाने की वजह बताई है। Sajid Nadiadwala ने 4 दिसंबर 2023 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के…

Housefull 5 Release Date: हंसी के ठहाके लगाने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी को दिवाली पर रिलीज किया जाना था लेकिन अब इस तारीख को पोस्टपोन कर दी गई है। Sajid Nadiadwala ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर नई रिलीज डेट का ऐलान किया है और पोस्टपोन किए जाने की वजह बताई है।

  • Sajid Nadiadwala ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर नई रिलीज डेट का ऐलान किया है और पोस्टपोन किए जाने की वजह बताई है।
  • Sajid Nadiadwala ने 4 दिसंबर 2023 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आगामी फिल्म ‘Housefull 5 ‘ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
  • फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

Housefull 5 Release Date Announce: जिस घड़ी का आप सबको इंतजार था, वो आ गई है। कॉमेडी से भरपूर फैमिली ड्रामा ‘Housefull 5‘ का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। Sajid Nadiadwala ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। Sajid Nadiadwala ने 4 दिसंबर 2023 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आगामी फिल्म ‘Housefull 5 ‘ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। फ्रेंचाइजी की चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और दर्शकों के दिल पर जादू करने में कामयाब रहीं, ऐसे में पांचवीं फिल्म का इंतजार करना लाजमी था।

साजिद नाडियावाला ने जारी किया स्टेटमेंट

Sajid Nadiadwala ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। साजिद ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा, Housefull 5 की सक्सेस का क्रेडिट दर्शकों को जाता है और हम Housefull 5 के लिए भी यही उम्मीद करते हैं। टीम ने टॉप क्लास वीएफएक्स के साथ शानदार कहानी गढ़ी है। इसलिए हमने रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि हम शानदार सिनेमाई अनुभव के साथ पांच गुना ज्यादा मनोरंजन दे सके।”

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5?

Akshay Kumar स्टारर ‘Housefull 5‘ को पहले अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब एक साल के लिए मूवी को टाल दिया गया है। अब फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

बात करें स्टार कास्ट की तो साजिद की निर्मित फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के काम करने की चर्चा है। मगर अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियल कास्ट का एलान नहीं किया है।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।