अफेयर की खबरों के बीच Vijay Deverakonda संग Rashmika ने मनाई दिवाली, फोटोज़ हुई वायरल

Summary :

Vijay Deverakonda-Rashmika: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक दिवाली की धूम रही। हीरो-हीरोइन दमदार अंदाज में दिवाली मनाते नजर आए। कई सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल में ही रश्मिका मंदाना की तस्वीरें सामने आई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर पोस्ट की है। फैंस को तस्वीर में दिवाली की झलक के साथ कुछ और भी दिख गया है, जो शायद एक्ट्रेस नहीं बताया चाहती थीं। रश्मिका लाख कोशिश के बाद भी नहीं छिपा पाईं Vijay Deverakonda-Rashmika: रश्मिका मंदाना ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो लाइट शेड…

Vijay Deverakonda-Rashmika: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक दिवाली की धूम रही। हीरो-हीरोइन दमदार अंदाज में दिवाली मनाते नजर आए। कई सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल में ही रश्मिका मंदाना की तस्वीरें सामने आई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर पोस्ट की है। फैंस को तस्वीर में दिवाली की झलक के साथ कुछ और भी दिख गया है, जो शायद एक्ट्रेस नहीं बताया चाहती थीं।

रश्मिका लाख कोशिश के बाद भी नहीं छिपा पाईं

Vijay Deverakonda-Rashmika: रश्मिका मंदाना ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो लाइट शेड की साड़ी पहने एक वुडेन कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। वैसे ये  एक्ट्रेस के घर की नहीं है, बल्कि ये तस्वीर एक्टर विजय देवरकोंडा के घर की है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस कह रहे हैं। लोगों ने एक्ट्रेस के लाख छिपाने के बाद भी पकड़ लिया है कि एक्ट्रेस ने अपने घर नहीं बल्कि विजय और उनके परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की है। एक्ट्रेस की तरह ही विजय देवरकोंडा ने भी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

फैंस ने पकड़ी गलती

एक साथ दिवाली मनाने से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन भी दोनों के एक ही हैं। दोनों ने ही लिखा है, ‘हैप्पी दिवाली माई लव्ज।’ विजय की तस्वीरें देखने के बाद फैंस को पुख्ता सबूत मिल गया कि उन्होंने रश्मिका के साथ ही दिवाली मनाई है। दोनों की तस्वीरों में नजर आ रही दीवारों ने पोल खोल दी है। साथ ही वुडेन चेयर भी एक ही है। ऐसे में फैंस दोनों के साथ होने की बात को लेकर श्योर हैं। वैसे वियज ने एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ में वो अपने मम्मी-पापा के साथ पोज दे रहे हैं तो वहीं कुछ में घर एंट्रेंस पर पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में दोनों दिखे थे साथ

बता दें, लंबे वक्त से दोनों के साथ में होनों की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अपनी स्पेसल बॉन्ड की बात तो दोनों स्वीकार चुके हैं, लेकिन रिश्ते में होने की बात पर अभी तक दोनों ने मुहर नहीं लगाई है।  दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।