इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में अपनी गर्लफें्रड अनुष्का शर्मा के साथ एक विज्ञापन में नजर आये थे। उसमें उनकी और अनुष्का शर्मा की बेहतरीन बॉङ्क्षडग नजर आ रही है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। उस विज्ञापन का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था। जिस पर अब बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर करण जौहर की भी नजर पड़ चुकी है।
वह विराट कोहली के अभिनय को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार करण जौहर विराट कोहली के अभिनय के इस कदर कायल हो गए हैं कि वह उनके साथ एक फिल्म बनाने की प्लाङ्क्षनग कर रहे हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या विराट के साथ वह अनुष्का शर्मा को भी कास्ट करेंगे?


Download Android App
Download iOS App



