नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के गली क्रिकेट बॉय से ‘क्रिकेट के भगवान’ बनने तक के सफर को दिखाने वाली फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड बना लिया है। पहले दिन इस फिल्म ने 8.40 करोड़ की कमाई कर ली है। दरअसल सचिन पर बनी यह फिल्म कोई फीचर फिल्म नहीं बल्कि एक डॉक्यू-ड्रामा है और यही कारण है कि इस श्रेणी में यह अब तक की सबसे बड़ी ऑपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, बल्कि इस साल रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा ऑपनिंग वाली टॉप 10 फिल्मों में भी सचिन की यह फिल्म शामिल हो गई है। सचिन तेंदुलकर की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और क्रिकेट के इस महानायक को बड़े पर्दे पर देखने का एक्साइटमेंट जोरों पर था। इस फिल्म में सचिन के बचपन का किरदार उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने किया है।
ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी, डॉक्यू-ड्रामा होते हुए भी सचिन ए बिलियन ड्रीम्स ने शानदार ऑपनिंग की है। शुक्रवार को इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 8.40 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिर ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में पहले दिन लगभग 7 करोड़ की कमाई की है। सचिन तेंदुलकर की यह फिल्म हिंदी के साथ ही मराठी, तेलगु, तमिल और अंग्रेजी में रिलीज हुई है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में आजतक किसी भी डॉक्यू-ड्रामा को इतनी बड़ी ऑपनिंग नहीं मिली है। सचिन तेंदुलकर की इस फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग्स भी मिली हैं। सचिन भले ही क्रिकेट खेलना छोड़ चुके हैं लेकिन उनके फैन्स की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। सचिन ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म का भव्य प्रीमियर आयोजित किया था जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की लगभग हर बड़ी हस्ती पहुंची थी। सचिन की इस फिल्म को देखने पूरी इंडियन क्रिकेट टीम एक साथ पहुंची थी।
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान भी पहुंचे थे ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ के प्रीमियर पर।
पूरी इंडियन क्रिकेट टीम पहुंची अपने मास्टर ब्लास्टर की फिल्म देखने।
सचिन की यह फिल्म देखकर अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर ट्वीट किया।


Download Android App
Download iOS App







