सिद्धार्थ शुक्ला के ट्वीटर पर पूरे हुए 1 मिलियन फोल्लोवेर्स, एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया

Summary :

अब एक्टर ने एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, एक्टर के ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि- सभी को शुभकामनाएं हम 1 मिलियन स्ट्रॉन्ग हो गए हैं। मुझे सपोर्ट करने के लिए और अपने फॉलोअर्स के तौर पर चुनने के लिए आपका शुक्रिया।

फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अपनी फैन फोल्लोविंग के लिए काफी पॉपुलर है। सिद्धार्थ के बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही उनकी किस्मत चमक उठी। हर तरफ बस सिद्धार्थ के फैंस ही देखने को मिले। शायद यही कारण है कि वो उस सीजन कि ट्रॉफी जीत कर बिग बॉस 13 के विनर बने। उसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी तगड़ी होती चली गई। 
अब एक्टर ने एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, एक्टर के ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि- Woohoo, सभी को शुभकामनाएं हम 1 मिलियन स्ट्रॉन्ग हो गए हैं। मुझे सपोर्ट करने के लिए और अपने फॉलोअर्स के तौर पर चुनने के लिए आपका शुक्रिया। ट्विटर को चुनना मेरे सबसे अच्छे फैसलों में से एक रहा। इसके जरिए मैं आप लोगों से जुड़ पाया। ये देख कर बहुत अच्छा लगता है कि शुरुआती समय में मुझे जिन लोगों ने फॉलो किया था वे अभी भी मेरे साथ जुड़े हुए हैं। धन्यवाद, सभी को प्यार। 

आपको बता दे, सिद्धार्थ के इतना लिखने की ही देरी थी कि फैंस उन्हें विश करने लगे। कुछ फैंस ने तो ये तक लिख दिया कि उन्होंने ट्विटर सिर्फ सिद्धार्थ के लिए ही ज्वाइन किया है। कुछ ही देर में कॉन्ग्रेचुलेशन्स सिद्धार्थ शुक्ला ट्रेंड करने लगा। बता दें कि ट्विटर पर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स काफी पसंद करते हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम पर भी 3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो चुके है। सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते रहते हैं। 

Desk Team