3 साल में दूसरी बार पिता बनने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं कपिल शर्मा, लोगों ने कर दिए कुछ ऐसे सवाल

Summary :

टीवी जगत के सबसे सफल कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा आज सुबह यानी सोमवार 1 फरवरी 2021 में एक बेटे के पिता बन गए हैं।

टीवी जगत के सबसे सफल कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को दूसरी बार पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। जी हां कपिल ने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ ट्विटर पर साझा किया है। बता दें कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। इससे पहले गिन्नी ने साल 2019 में एक बेटी अनायरा को जन्म दिया था।
ऐसे में जहां एक और फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और कपिल और गिन्नी को उनके दूसरे बच्चे के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं इनमें कुछके लोग ऐसे भी हैं जो कपिल को 3 साल के अंदर ही दो बार पापा बनने पर जमकर ट्रोल करने में लगे हुए हैं।
बता दें कपिल की पत्नी गिन्नी ने सोमवार यानी 1 फरवारी 2021 की सुबह अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। ट्विटर पर दोबारा पापा बनने की गुड न्यूज शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा-नमस्कार,आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद से बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आप सबके आशीर्वाद,प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
मालूम हो कपिल शर्मा ने दिसंबर 2018 में गिन्नी चतरथ संग शादी की थी और शादी के करीब एक साल बाद यानी 10 दिसबंर 2019 को एक प्यारी सी बेटी अनायरा को जन्म दिया था। ऐसे में लोगों को यह लग रहा है कि 3 साल में कपिल ने दो बार गुड प्यूज बहुत ही जल्दी दी है।
लोगों ने किये इस तरह के ट्वीट…

वैसे दूसरे बच्चे के जन्म की बात को कपिल और गिन्नी दोनों ने काफी लंबे समय तक छुपा कर रखा था। मगर फिर भी चर्चा बहुत जोरों से थी कि गिन्नी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बताया तो यह भी जा रहा था कि इसी वजह से कपिल ने अपने शो द कपिल शर्मा शो से कुछ महीनों के लिए ब्रेक लिया है और वहीं उनकी यह बात एकदम सही निकली। बीतें दिनों कपिल ने खुद इस बात का ऐलान किया वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए टीवी से कुछ महीनों के लिए ऑफ-एयर होने का फैसला किया है।
 

Desk Team