बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने आज एक बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल अनुष्का और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। वैसे तो अनुष्का और विराट के लिए आज का दिन बेहद खास है ही लेकिन अब 11 तारीख उनके लिए और ज्यादा स्पेशल बन गई है।

यह केवल इस कारण नहीं कि आज उनके पहले बच्चे ने दुनिया में अपन कदम रखा है,बल्कि इस वजह से क्योंकि इसी तारीख से अब इस कपल का रिश्ता बहुत ज्यादा खास बन गया है।

11 को हुई थी शादी और 11 को ही घर आई लक्ष्मी
बता दें,वो खास बात यही है कि 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में सात फेरे लिए थे। इस जोड़ी की ये सीक्रेट वेडिंग थी जिसकी किसी को कानों कान भनक तक नहीं लग पाई थी। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम विरुष्का की शादी के बारे में सबको पता चला था और अब 11 तारीख को ही विराट और अनुष्का के घर नन्ही परी ने अपनी दस्तक दी है। जी हां 11 जनवरी को अनुष्का ने अपने बेटी को जन्म दिया है। तो अब हो गई न इस कपल के लिए ये दोनों तारीख बेहद लकी।

कोहली ने इस बात के किया खास अपील
विराट कोहली ने अपने पोस्ट के जरिए जाहिर किया हम दोनों को यह बात बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
शादी के तीन साल बाद हुई बेटी
अनुष्का और विराट की शादी को हुए तीन साल हो गए हैं। 11 दिसंबर 2020 को दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी और यह कपल 2 से 3 होने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित भी थे। अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेेंसी की खबर पिछले साल अगस्त के महीने में सोशल मीडिया के जरिए बताई थी।

तभी से उनके पहले बेबी का इंतजार केवल इस कपल को ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालो भी कर रहे थे। वहीं अब ऐसे में विराट और अनुष्का की बेटी इस दुनिया में आ गई हैं तो सभी को नन्हीं परी की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



