रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि ये आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं। वहीं फिल्म को लेकर फैंस में किस हद तक दीवानगी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही 10 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गई थी।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘2.0’ मचा रही धमाल
शंकर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार-रजनीकांत स्टारर ये फिल्म 543 करोड़ के बजट पर बनी है और भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। अब अक्षय कुमार और रजनीकांत के सामने इस फिल्म को मुनाफे तक पहुंचाने के लिए बहुत ही बड़ा टार्गेट मिल चुका है।
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ सबसे बड़ी फिल्मों में से होगी। इस फिल्म को बनने में लगभग 500 करोड़ रु. की लागत लगी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही 370 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए यह कमाई कर डाली है।
स्क्रीन्स की बात करें तो फिल्म को भारत में नॉर्थ इंडिया में लगभग 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करीब फिल्म को 1200 स्क्रीन्स मिली हैं।
इतना ही नहीं साउथ के कई इलाकों में फिल्म को अच्छी स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म को तीन भाषाओ में रिलीज़ किया गया। इसके अलावा फिल्म के सेटेलाइट राइट्स भी करीब 120 करोड़ रुपए में बिके हैं जिसमें डिजीटल प्लेटफॉर्म भी शामिल है।
अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म के पहले दिन कमाई 100 करोड़ के आंकड़े छू सकती है। आपको बता दें कि फिल्म 2.0 फिल्म बाहुबली के बाद अब तक की सबसे ज्यादा रिलीज से पहले एडवान्स बुक की जाने वाली फिल्म बन गई है।


Download Android App
Download iOS App








