रिया चक्रवर्ती ने 2021 को अलविदा एक लंबी सी मुस्कुराहट के साथ किया है। बीते दो साल में रिया ने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त देखा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर रिया को विलेन करार कर दिया गया था। लोगों ने उनके साथ -साथ उनके परिवार वालों का जीना भी मुश्किल कर दिया था, लेकिन अब रिया ये सभी बातें भुलाकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।

रिया ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी हंसती हुई तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। रिया ने लिखा, आप मुझे मुस्कुराते और हंसते हुए देख रहें हैं। रिया ने माना ये साल उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने आगे लिखा- मेरा एक साल सदमे से उबरने में बीता, ये साल दर्द से भरा रहा, लेकिन यहां मैं मुस्कुरा रहीं हूं और आपको देख रही हूं।
2021, क्योंकि असल में जो आपको नहीं तोड़ पाता वही आपको और मजबूत बनाता है। नए साल की सबको शुभकामनाएं भेजते हुए रिया ने सभी के लिए ग्रीटिंग भी एड किया, जिसमें लिखा , “आप सबका नया साल आपके करीबियों के साथ बीते, 2022 हम सभी के लिए अच्छा हो। मेरी तरफ से आपको ढेर सारा प्यार”।

रिया चक्रवर्ती की ड्रेस स्लीवलेस है। इसके चलते वह काफी बोल्ड लग रही है। रिया चक्रवर्ती फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

रिया चक्रवर्ती की फिल्म चेहरे हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की भूमिका थी। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में जेल भी जाना पड़ा था। वह जेल से जमानत पर रिहा है। अब कोर्ट में मामला चल रहा है। इस बीच उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद कई लोगों से पूछताछ भी की गई थी ।


Download Android App
Download iOS App



