शादी के लिए सजा 700 साल पुराना बरवाड़ा किला, वेन्यू से लीक हुआ ये वीडियो

Summary :

राजसी ठाट-बाट और पूरे चाक-चौबंद के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर का सिक्स सेंसस फोर्ट बरवाड़ा, जल्द ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी का गवाह बनने जा रहा है। कटरीना कैफ और व‍िक्की कौशल इस आलीशान महल में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयार‍ियां हो चुकी हैं और अब रिहर्सल पूरे जोर-शोर से चल रहा है।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। हर कोई बस विक्की और कैटरीना की शादी को लेकर ही चर्चा कर रहा है। इनकी शादी कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। खबरों की मानें तो शादी में सिक्योरिटी तो टाइट होगी ही, साथ ही फोटो क्लिक करना सेल्फी लेना तक भी अलाउड नहीं है। हालांकि लाख कड़ी सुरक्षा के बाद भी वेन्यू की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट जगमगाता दिख रहा है।
  किले की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें से सजा हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये किला विक्की-कैट की शादी के लिए ही सजाया गया है। सवाई माधोपुर का ये किला लाल रंग की लाइटों से गुलजार हो गया है। इस किले की सजावट बता रही है कि ये अंदर से कितना भव्य होगा। 

खबरें हैं कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के लिए यह किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा। आम लोग शादी में क्या किले के अंदर भी नहीं जा पाएंगे। इतना ही नहीं फोर्ट से एक वीडियो भी सामना है जिसमें कुछ डांसर्स ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जोधा अकबर’ के सूफी सॉन्ग ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा’ पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। खबरों की मानें  तो ये परफॉर्मेंस गेस्ट के आने के दौरान दी गई थी। यानी मेहमानों का स्वागत सूफियाना अंदाज़ में किया गया था। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीढ़ियों से कुछ लोग ऊपर जा रहे हैं और वही कुछ डांसर्स परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो बहुत दूर से शूट किया गया है इसलिए किसी का भी चेहरा साफ नहीं दिख रहा है बस गाने की आवाज़ साफ सुनाई दे रही है। 
आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना को कल यानी 6 दिसंबर को मुंबई में प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों अपनी वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हो रहे थे। रात को ही दोनों जयपुर पहुंच गए और आज अपने फोर्ट पहुंच जाएंगे। बताते चलें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान में सवाईमाधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। कटरीना का परिवार भी शादी में शामिल होने भारत आ चुका है।

Desk Team