बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों की बारीकियों पर काम करते हैं, इसलिए उन्हें ये टाइटल मिला। इन दिनों आमिर खान, प्रोड्यूसर बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ announce की थी। अब एक्टर ने एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है।आमिर खान की नई फिल्म,उनकी ही फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्टोरी से ही इंस्पायर्ड होगी। यहां तक कि नई फिल्म का नाम भी मिलता-जुलता रखा गया है। आमिर खान ने बताया कि उनकी नई फिल्म का टाइटल ‘सितारे जमीन पर’ है। पिछली फिल्म रुलाने वाली थी, तो वहीं नई फिल्म हंसाने वाली होगी।
आमिर खान ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में बताया है। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मैंने इस बारे में पब्लिक में अभी बात नहीं की है और अभी भी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा, लेकिन मैं टाइटल बता सकता हूं। फिल्म का नाम ‘सितारे जमीन पर’ है। आपको मेरी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ तो याद ही होगी और इस फिल्म का नाम है ‘सितारे जमीन पर’, क्योंकि हम उसी थीम के साथ 10 कदम आगे बढ़ रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “‘तारे जमीन पर’ एक इमोशनल फिल्म थी, ये फिल्म आपको खूब हसाएगी। उस फिल्म ने आपको रुला दिया था, ये आपका मनोरंजन करेगी। लेकिन थीम वही है इसलिए हमने ये नाम बहुत सोच समझकर रखा है। हम सभी में खामियां हैं, हम सभी की कमजोरियां हैं, लेकिन हम सभी में कुछ खास भी है, इसलिए हम इस विषय को आगे बढ़ा रहे हैं, उस फिल्म में स्पेशल चाइल्ड का किरदार ईशान का था और मेरे किरदार ने तारे जमीन पर में ईशान की मदद की थी, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’, वे 9 लड़के मेरी मदद करेंगे जिनकी खुद की समस्याएं हैं। मतलब उसका उल्टा।”आने वाले दिनों में देखना ये होगा की आमिर इस फिल्म से क्या धमाल मचाने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App





