बीते साल हिंदुस्तान में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ हाल ही में चीन में रिलीज हुई है। रिलीज होने के बाद से ही उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रखा है। धमाकेदार कमाई करते हुए महज सात दिन में आमिर खान की इस फिल्म ने 293 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि आठवें दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
चीन में आमिर खान की फिल्मों को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिलता है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘दंगल’ ने भी वहां अच्छा व्यापार किया था। चीन के व्यापार के चलते ही दंगल वर्ल्ड वाइड कमाई में बाहुबली को मात दे पाया था। फिलहाल आमिर खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो अभी वह ‘ठग ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग कर रहे हैं इसके बाद वह ‘महाभारत’ की शूटिंग शुरु करेंगे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



