बॉलीवुड में जल्द ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एंट्री होने वाली है हालांकि अभी तक उनकी तरफ से इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से वह सुर्खियां बटोर रही हैं उससे कयास यही लगाये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली सुहाना की अक्सर कोई न कोई तस्वीर आये दिन वायरल होती रहती है, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बन जाती हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीर किसी नाइट पार्टी की लगती है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



