लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद टूटे Aamir Khan, सालों के एक्टिंग करियर से लेने जा रहे हैं ब्रेक

Summary :

आमिर खान ने एक इवेंट में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात किया। आमिर ने कहा कि वो वो 35 साल बाद फिल्मों में काम कर रहे है। एक एक्टर के तौर पर वो फिल्मों से ब्रेक ले रहे है. एक्टर हाल ही में फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में दिखे थे।

बॉलीवुड सुपरस्टार
आमिर खान अपने 35 साल के फिल्मी करियर के बाद अब एक्टिंग से ब्रेक लेने जा रहे
हैं। अभिनेता को कुछ महीनों पहले फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में देख गया था हालांकि
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं अब एक्टर के एक्टिंग से ब्रेक लेने के
फैसले से उनके चाहने वालों बड़ा धक्का लगने वाला है। एक्टिंग से ब्रेक लेने के साथ
ही एक्टर ने अपने फ्यूचर प्लॉन को लेकर भी खुलासा कर दिया है।

Bollywood Star Aamir Khan Faces Religious Backlash | Time

दरअसल, हाल ही में
आमिर खान दिल्ली में एक इवेंट शो में हिस्सा लिया। लाल सिंह चड्ढा के बाद पहली बार
अपने नए लुक के साथ पब्लिक के सामने आए।
ग्रे हेयर, कोट और चश्मा लगाए आमिर का लुक काफी बदला हुआ लग रहा था। इस इवेंट में एक्टर ने कई सारी बातों
पर खुलकर बात की। वहीं एक्टिंग से ब्रेक की घोषणा के साथ अपने फ्यूचर प्लॉन के
बारे भी बताया।

Aamir Khan debuts all-grey look at Delhi event, says taking break from  acting | Bollywood - Hindustan Times

इवेंट के दौरान आमिर
खान ने कहा कि
जब मैं एक एक्टर
के रूप में एक फिल्म कर रहा होता हूं
, तो मैं उसमें इतना खो जाता हूं कि मेरे जीवन में और कुछ नहीं होता है। लाल
सिंह चड्ढा के बाद मुझे चैंपियंस फिल्म करनी थी। यह एक सुंदर कहानी है
, और यह एक बहुत ही हार्ट टचिंग और प्यारी फिल्म
है।

Laal Singh Chaddha' movie review: Aamir Khan valiantly runs towards safety  - The Hindu

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं, अपने परिवार के साथ, अपनी मां के साथ, अपने बच्चों के साथ रहना
चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं। मेरे हिसाब से यह उन लोगों
के लिए सही नहीं है जो मेरे करीब है। इसलिए अब मुझे लगता है कि मुझे छुट्टी लेनी
चाहिए और लाइफ को एक अलग तरीके से अनुभव करना चाहिए।

Aamir Khan steps down from Champions as an actor, will co-produce the film  | Celebrities News – India TV

मैं अगले साल का इंतजार कर रहा हूं, डेढ़ साल जिसमें मैं एक
एक्टर के रूप में काम नहीं कर रहा हूं। इसी के साथ आमिर ने बताया कि वो अपनी आगामी
फिल्म
‘चैंपियन‘ को प्रोड्यूस
करने वाले हैं। एक्टर ने कहा, मैं उस भूमिका को करने के लिए अब बाकि स्टार्स से
संपर्क करूंगा जो मैं करने की उम्मीद कर रहा था।

Salaam Venky Trailer Launch: Kajol Bedazzles In A Red Saree

बता दें कि हाल ही में आमिर खान फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में दिखे थे। इस फिल्म में अभिनेत्री
काजोल बड़े लंबे वक्त के बाद लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं अपनी पुरानी
को-स्टार काजोल की फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल प्ले कर रहे है। फिल्म में काजोल
, विशाल जेठवा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज, कमल सदाना और अहाना कुमार अहम रोल में है।

Desk Team