बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की बेटी इरा खान भले ही बॉलीवुड में सक्रिय नहीं हैं लेकिन इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस के लिए अपने पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। बता दे की हाल ही में इरा खान की सगाई हुई हैं। लेकिन अब इरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे पोस्ट कर दिए हैं जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए हैं।

दरअसल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया हैं की वो इन दिनों काफी ‘हैवी’ फील कर रही हैं। साथ ही इरा ने अपने इस फीलिंग्स के पीछे की वजह भी बताई हैं। जहां इरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस फीलिंग कर बताते हुए लम्बा-चौड़ा कैप्शन भी शेयर किया हैं। जहां इरा ने लिखा हैं की- ‘मैं अपने इंस्टाग्राम पर खुद को स्टॉक करती रहती हूं। मुझे अहसास हुआ है कि पहले मेरा इंस्टाग्राम काफी कूल हुआ करता था. अब यह हैवी हो गया है।
इसकी वजह भी यही है कि पिछले कुछ दिनों से मैं भी हैवी फील कर रही हूं. अगर मैं कोई फन कर भी रही हूं, तो मैं इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करती। यह एक तरह से ठीक भी है। लेकिन मैं ऐसी इंसान बनना चाहती हूं कि इंस्टाग्राम पर कूल और फन लगूं। यह इंस्टाग्राम के लिए नहीं बल्कि मेरे खुद के लिए’

वही इरा आए दिन अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। बीते कुछ समय पहले इरा खान ने मेंटल हेल्थ को लेकर भी अपने विचार साझा किए थे। इरा खान भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। इसको लेकर भी इरा ने खुलकर बात की थी। और अपने परेशानियों को सबके सामने साझा की थी।

वही हाल ही में इरा की सगाई हुई हैं। जहां इरा खान को उनके ट्रेनर नुपुर शिखरे ने प्रपोज किया था। इसके बाद इरा ने भी हां कर दिया था। नुपुर शिखरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के जाने-माने ट्रेनर हैं। वही अब इरा एंगेज हो चुकी हैं और जल्द ही शादी भी कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



