बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की दो फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद आई उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धराशायी हो गई। ‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर को काफी उम्मीद थी और ऐसे में फिल्म के ना चल पाने के बाद एक्टर ने किंग खान की राह पर चलते हुए कुछ टाइम के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है।

आमिर खान इन दिनों अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और उन्होंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट को भी फिलहाल होल्ड पर रख दिया है। आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना से हाथ मिलाया था। मगर अभी आमिर ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं और अब वो इस फिल्म से एक्टर की बजाय बतौर प्रोड्यूसर जुड़ने का फैसला लिया है।

खबरों की मानें तो, आमिर खान ने एक्टिंग से इसलिए ब्रेक लिया है ताकि वो अपनी वापसी से बॉक्स ऑफिस का मौसल बदल सके। आमिर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ज्यादा ही सतर्क हो गए है और वो काफी सोच-समझकर फिल्म चूज करना चाहते हैं। साउथ फिल्मों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आमिर खान भी साउथ सिनेमा के सितारों के साथ मिलकर कुछ बड़ा प्लॉन कर रहे हैं।

इस बात का इशारा पिछले कुछ दिनों से आमिर खान के साउथ की ओर हुईं लगातार विजिट से मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान इन दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता और साउथ सिनेमा के बड़े फिल्ममेकर अल्लू अरविंद के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर अल्लू अरविंद और आमिर खान के बीच गजनी के सीक्वल को लेकर भी बातचीत हुई है।

बता दे कि साउथ फिल्म गजनी के हिंदी रीमेक में आमिर खान ने दमदार एक्टिंग की थी और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म में बिजनेसमैन संजय सिंघानिया के किरदार को आमिर ने काफी शिद्दत से निभाया था और अब फिल्ममेकर अल्लू अरविंद संजय सिंघानिया के कैरेक्टर को आगे बढ़ाते हुए गजनी 2 की कहानी बनाई है। एक बार फिर आमिर खान से संजय सिंघानिया के रोल के लिए बात चल रही है और सब कुछ ठीक रहता है तो आमिर एक बार फिर बिग स्क्रीन पर संजय बने नजर आएंगे।

आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बात करें तो इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान और नागा चैतन्य लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर की लव स्टोरी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिली थी। मगर इस बार ये जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हुई। वहीं साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।


Download Android App
Download iOS App



