‘आश्रम 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होने वाली है शूटिंग?

Summary :

बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक रही है। इस सीरीज ने न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन दिया, बल्कि बॉबी देओल के करियर को भी नई उड़ान दी। अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस लंबे समय से चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच, ‘आश्रम 4’ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। Aashram 4 Latest Update: अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है शूटिंग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग साल 2026 में शुरू होने वाली है। एक मीडिया…

बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक रही है। इस सीरीज ने न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन दिया, बल्कि बॉबी देओल के करियर को भी नई उड़ान दी। अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस लंबे समय से चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच, ‘आश्रम 4’ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

Aashram 4 Latest Update: अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है शूटिंग

Aashram 4 Latest Update
Aashram 4 Latest Update (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग साल 2026 में शुरू होने वाली है। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स मिडल अगस्त 2026 से इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। सीरीज में एक बार फिर बॉबी देओल अपने चर्चित किरदार बाबा निराला के रूप में नजर आएंगे। वहीं, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी करेंगे और इस बार भी निर्देशन की जिम्मेदारी मशहूर फिल्मकार प्रकाश झा संभालेंगे।

क्या ‘आश्रम 4’ होगा आखिरी सीजन?

Aashram 4 News
Aashram 4 News (Source: Google)

‘आश्रम 3’ का अंत कई सवालों के साथ हुआ था, जिसके बाद से दर्शकों में अगले सीजन को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि चौथा सीजन इस सीरीज का आखरी चैप्टर हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। यह भी साफ नहीं किया गया है कि चौथे सीजन के बाद कहानी आगे बढ़ेगी या फिर यहीं इसको खत्म कर दिया जाएगा।

ओटीटी पर बनी थी बड़ी सफलता

Bobby Deol News
Bobby Deol News (Source: Google)

‘आश्रम‘ की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और रिलीज होते ही इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। क्योंकि सीरीज में बॉबी देओल द्वारा निभाया गया बाबा निराला का किरदार काफी चर्चा में रहा था। हालांकि पहले सीजन की सफलता के बाद प्रकाश झा ने इसके दूसरे और तीसरे सीजन भी रिलीज किए, जिन्हें भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

अगर सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो ये एक कथित आध्यात्मिक गुरु की दोहरी जिंदगी पर आधारित है। जिसमें अपराध, राजनीति, सत्ता और महिलाओं के शोषण जैसे गंभीर विषयों को हाईलाइट कर के दिखाया गया है। ‘आश्रम’ को बॉबी देओल के करियर की सबसे सफल वेब सीरीज माना जाता है। इसी प्रोजेक्ट के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में दमदार वापसी की और एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई।

Read More: Sony Sab ने किया अपने नए रिएलिटी शो का ऐलान, जानें ‘चुडैल चली ससुराल’ में क्या होगा खास?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।