बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक के सबसे बड़े दुश्मन हसबुल्ला कि होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री,जाने कौन हैं हसबुल्ला मैगोमेदोव

Summary :

बिग बॉस 16 में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं।वैसे अब्दु की क्यूटनेस और अच्छेपन को देखकर आपको लगता हैं की उनका कोई दुश्मन हो सकता हैं? दरअसल ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं की क्यों की शो में जल्द अब्दु के एक ऐसे दुश्मन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। और ये दुश्मन कोई और नहीं बल्कि अब्दु के कट्टर दुश्मन हसबुल्ला हैं।

बिग बॉस 16 में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं। शो के कंटेस्टेंट आए दिन कुछ न कुछ मसाला देते ही रहते हैं। वही बिग बॉस के इस सीजन में एक कंटेस्टेंट ने अपनी क्यूटनेस और अपने भोलेपन से सबका दिल जीत लिया हैं। और ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अब्दु रोज़िक हैं। अब्दु जो की ताजिकिस्तान से हैं,और उन्हें भारतीय भाषा समझने को थोड़ी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता हैं। लेकिन इसके बावजूद घर के फेवरेट कंटेस्टेंट कहे जाते हैं। 
वैसे अब्दु की क्यूटनेस और अच्छेपन को देखकर आपको लगता हैं की उनका कोई दुश्मन हो सकता हैं? दरअसल ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं की क्यों की शो में जल्द अब्दु के एक ऐसे दुश्मन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। और ये दुश्मन कोई और नहीं बल्कि अब्दु के कट्टर दुश्मन हसबुल्ला हैं। शो में हसबुल्ला की एंट्री के बाद हो सकता है कि अब्दु आपको गुस्से में लड़ते -झगड़ते नजर आएं।
अब आप सोच रहे होंगे की कौन हैं ये हसबुल्ला। तो आपको बता दे की हसबुल्ला का पूरा नाम हसबुल्ला मैगोमेदोव है।जो दागिस्तान गणराज्य से है। वो रूस के फेमस ब्लॉगर में से एक हैं। उनकी उम्र 20 साल है ,लेकिन वो भी अब्दु रोजिक की तरह ही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें उनके टिक टॉक वीडियोज के लिए जाना जाता है। हसबुल्ला को मिनी खबीब भी कहा जाता है। बता दें कि वो सोशल मीडिया पर MMA स्पूफ के कारण फेमस हुए थे। साल 2021 में उन्होंने अब्दु रोजिक को फाइट करने की चुनौती दी थी। हालांकि इस बीच कभी उनकी लड़ाई नहीं हुई, लेकिन दोनों में जुबानी जंग जरूर हुई।
कौन है Abdu Rozik? जो Bigg Boss 16 में लगायेंगे जबरदस्त तड़का, रिकॉर्डतोड़  है इनकी नेटवर्थ
वहीं अब खबर है कि शो में हसबुल्लाह की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री हो सकती हैं। दोनों एक-दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करते हैं, ऐसे में दोनों को बिग बॉस के घर में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।वही ये कहबर सुनते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं। और दर्शक अब अब्दु और हसबुल्ला को आमने सामने देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 
Who is Hasbulla Magomedov। बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री। Abdu  Rozik-Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक को टक्कर देने के लिए घर में हो सकती है  हस्बुल्ला की एंट्री ...
वही इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा हैं की अब आएगा ना मजा, अब्दु का कॉम्पिटिशन आ रहा है घर में। तो वही एक यूजर ने लिखा अब तक बिग बॉस में सभी ने अब्दु की स्वीट और शर्मीली साइड देखी है। 
लेकिन अब फैंस अब्दु का दूसरा अंदाज भी देखना चाहते हैं।वेल अब ये तो सच हैं की हसबुल्लाह के घर में आने से अब्दु का गेम किस तरह से पलटता हैं ये देखना काफी मजेदार होने वाला हैं। 

Desk Team