अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं।और इन दोनो के रिश्तों की कंट्रोवर्सी शायद ही किसी को सुनने मिली होगी।दरसअल दोनों ने अपने रिश्ते को बेहद खूबसूरती से संजोया है। और अब दोनों की शादी को 15 साल का समय हो पुरा चुका है। और शादी के इतने साल बाद भी दोनों का रिश्ता एकदम नया सा लगता है। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी है। और हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने एक अनसीन तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो क्या हैं वो अनसीन तस्वीर जानते हैं इस रिपोर्ट में

अभिषेक ने शेयर की शादी की तस्वीरें
दअरसल 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी। और दोनों की शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। जहां अभिषेक बच्चन ने शादी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लेडी लव को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वही इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अभिषेक ने इनफिनिटी और हार्ट की इमोजी बनाई है। तो वहीं ऐश्वर्या राय ने लव, हार्ट, इनफिनिटी और स्टार की इमोजी बनाई।

अमिताभ बच्चन ने भी किया कमेंट
वही दोनों की इस प्यार भरी तस्वीर पर पिता अमिताभ बच्चन का भी कमेंट आया है। जहां उन्होंने लिखा- ‘हमेशा के लिए प्यार एकसाथ।’वही बात कर ले शादी की तस्वीरों की तो ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी शादी में बेहद प्यारे लग रहे थे। और दोनों ने काफी शादगी और परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ ही शादी सम्पन्न कराई थी।वही ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। और उनकी साड़ी पर असली सोने के धागों से वर्क किया गया था। और इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये बताई गयी थी।

दोनों एक्टर के ये हैं अपकमिंग मूवीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में निम्रत कौर और यामी गौतम के साथ ‘दसवीं’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। वही दूसरी ओर ऐश्वर्या राय मणिरत्नम के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। और इसमें अभिनेत्री डबल रोल में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



