Abhishek Malhan Roast controversy: रिएलिटी शो की दुनिया में इन दिनों “Battleground Season 2” को लेकर जबरदस्त चर्चा है। शो अभी स्ट्रीम होना शुरू नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही इसके मेंटर्स के बीच हल्की-फुल्की तकरार ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इसी बीच यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान (Fukra Insaan) ने टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर ऐसा मजाकिया कमेंट कर दिया, जिसने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. तो आखिर क्या है पूरा मामला चलिए हम आपको बताते हैं।
Abhishek Malhan Roast Controversy: “इच्छाधारी नागिन जी… आपकी इच्छा भी पूरी करेंगे!”

दरअसल प्रयंका चाहर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक मल्हान का एक पोस्ट शेयर करते हुए उसपर लिखा था कि, ‘रोस्ट करना आता होगा तो करेगा ना, बहाने तो देखो इसके’, जिसपर शायद अभिषेक ऑफेन्ड हो गए और प्रियंका के इस बयान के बाद उन्होंने ने एक वीडियो के जरिए मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।
अभिषेक ने वीडियो में कहा कि – “प्रियंका जी कह रही हैं कि रोस्ट करना आता नहीं तो करेगा क्या… मैंने कहा, ‘इच्छाधारी नागिन जी, ये इच्छा भी आपकी पूरी कर देंगे, आप बैटलग्राउंड में मिलिए हमें।’” यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे एक “फनी रोस्ट बैटल” मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे आने वाले शो की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी भी बता रहे हैं।
इस मजाकिया तंज के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि शायद इन दोनों के बीच सच में तकरार आ गई है और इसी वजह से ये अब सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं.
Battleground 2 से पहले बढ़ा माहौल, फैंस में एक्साइटमेंट

“Battleground Season 2” को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। शो में अभिषेक मल्हान, प्रियंका चाहर चौधरी और इनके अलावा भी कई बड़े नाम शामिल हैं। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दोनों स्टार्स के बीच यह बातचीत और तकरार असल में शो की पब्लिसिटी और एंटरटेनमेंट का हिस्सा भी हो सकती है। इसी वजह से फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह “फ्रेंडली फाइट” शो को और ज्यादा दिलचस्प बना रहे है।
Naagin 7: सोशल मीडिया पर बंटी पब्लिक, मीम्स की बाढ़

ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोग लगातार क्लिप्स शेयर कर रहे हैं. कुछ फैंस इसे सिर्फ मजाक मान रहे हैं और लिख रहे हैं – “ये तो सिर्फ ह्यूमर है, शो का मसाला है!” तो वहीं कुछ यूजर्स इसे unnecessary टीआरपी बटोरने का तरीका कह रहे हैं और कईयों का ये मानना है कि पब्लिक फिगर्स को सोच-समझकर बोलना चाहिए। हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से इस पर कोई सीरियस रिएक्शन नहीं आया है।
Battleground Season 2: आगे क्या हो सकता है?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह हल्की नोकझोंक शो के अंदर भी देखने को मिलेगी या फिर यह सिर्फ प्रमोशनल स्टंट साबित होगा। “Battleground Season 2” जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे दर्शकों को और भी ड्रामा, टास्क और टकराव देखने को मिल सकता है।फिलहाल इतना तय है कि अभिषेक मल्हान और प्रियंका चाहर चौधरी की यह “नोकझोंक” शो के लिए एक बड़ा हाइप बूस्टर बन चुकी है।
हालांकि इसके साथ ही अभिषेक ने अपनी वीडियो में ये भी साफ किया कि अभी दोनों को एक ही प्रोजेक्ट पर साथ काम करना है, इसलिए वह फिलहाल कोई बड़ा रोस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी फोकस शो और टीमवर्क पर है, ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App




