Salman Khan की इस ख्वाहिश को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ गए actor-director Satish Kaushik!

Summary :

ये बात शायद ही लोग जानते होंगे कि सलमान खान- सतीश कौशिक के काम के बहुत बड़े फैन रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के सामने अपनी एक बड़ी इच्छा भी जाहिर की थी। जो अब उनके निधन के साथ ही हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक के निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। अचानक एक्टर की मौत से हर कोई दुखी है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि कल तक होली के रंगों में रंगे सतीश को आज सफ़ीद चादर में लपेटा जाएगा। लेकिन सच तो यही है कि अब एक्टर हमारे साथ नहीं हैं वो हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। 
दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें, सतीश कौशिक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी हैं और साथ ही कई बड़े सुपरस्टारस के साथ काम किया है। जिन बॉलीवुड एक्टर्स के साथ सतीश की जोड़ी खूब जमी, उसमें एक नाम सलमान खान का भी है। 
लेकिन ये बात शायद ही लोग जानते होंगे कि सलमान खान- सतीश कौशिक के काम के बहुत बड़े फैन रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के सामने अपनी एक बड़ी इच्छा भी जाहिर की थी। जो अब उनके निधन के साथ ही हमेशा के लिए अधूरी रह गई। 
दरअसल दबंग खान बॉलीवुड में अब तक कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। उन्होंने कई सितारों को फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने में मदद की। वहीं, बीते साल ये खबर भी सामने आई थी कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। 
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक से ये गुजारिश की थी कि वो शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करें। आपको बता दें, इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी थी, बस मेकर्स टाइगर के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। मगर अब सलमान का ये सपना अधूरा ही रह गया। 

Desk Team