60 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मीनू मुमताज ने आज यानि शनिवार को 79 साल की दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मीनू मुमताज के निधन की जानकारी उनके भाई अनवर अली ने मीडिया को दी है। मीनू मुमताज ने 23 अक्टूबर को कनाडा में अंतिम सांस ली। अदाकारा फिल्मों में डांसर और कैरेक्टर एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं।

बता दें, मीनू मुमताज का पूरा नाम मलिकुन्निसा अली था। दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी ने उनका नाम मीनू रखा था। महमूद की शादी मीना कुमार की छोटी बहन मधु से हुई थी। 50 के दशक में मीनू मुमताज ने स्टेज डांसर से करियर की शुरुआत की जिसके बाद वो कई फिल्मों में डांसर के रूप में नजर आईं।

मीनू मुमताज की कुछ मुख्य फिल्में…
मीनू मुमताज की पहली फिल्म Sakhi Hateem थी, जिसमें वो बलराज साहनी के अपोजिट लीड रोल में थीं। इसके अलावा उन्होंने गुरु दत्त की फिल्म ‘कागज के फूल’, ‘चौदहवीं का चांद’ व ‘साहिब बीबी और गुलाम’ में काम किया। उनकी अन्य मुख्य फिल्मों में ‘ताज महल’, ‘घूंघट’, ‘इंसान जाग उठा’, ‘घर बसाके देखो’, ‘गजल’, ‘अलीबाबा’, ‘अलादीन’, ‘धर्मपुत्र’ और ‘जहांआरा’ सहित अन्य थीं।

वहीं अभिनेत्री की मैरिड लाइफ की बात करें तो मीनू मुमताज ने निर्देशक सैयद अली अकबर से शादी की थी। दंपति के तीन बेटियां और एक बेटा है। फिल्मों से रिटायर्ड होकर वह लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



