टीवी जगत की इस एक्ट्रेस ने छोटे कपड़े पहनने से की तौबा,नहीं चाहती ग्लैमरस इमेज

Summary :

टीवी सीरियल दिया और बाती हम की लीड एक्टे्रस दीपिका सिंह को भला आज कौन नहीं जनता। इस सीरियल में काम करने के बाद दीपिका ने अपने जीवन में एक नया मुकाम हासिल किया।

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की लीड एक्ट्रेस दीपिका सिंह को भला आज कौन नहीं जनता। इस सीरियल में काम करने के बाद दीपिका ने अपने जीवन में एक नया मुकाम हासिल किया। लेकिन दीपिका ने टीवी शो को अलविदा कहने के बाद वो अभी तक किसी भी शो में दिखाई नहीं दी हैं। 
पहले खबर आई थी कि दीपिका टीवी शो पटियाला बेब्स के जरिए शो में कमबैक कर सकती हैं,लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया था कि वो कैसा रोल अदा करना चाहती हैं। 
एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेत्री दीपिका ने कहा लोगों को लगता है कि मैं अपने बच्चे की वजह से व्यस्त हूं,लेकिन मैं बच्चा होने के 8 महीने बाद ही काम करने के लिए रेडी हो गई थी। 
टीवी पर अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलने में भी काफी समय लगता है। दीपिका सिंह आगे कहा मेरी ग्लैमरस इमेज नहीं है और मैं उसे तोडऩा भी नहीं चाहती। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी टीवी पर छोटे कपड़े पहन पाऊंगी। क्योंकि दिया और बाती हम जैसे प्रेरणादायक शो कम ही बनते हैं। 
उन्होंने कहा ग्रे और नेगेटिव करेक्टर के साथ ज्यादातर ग्लैमर जुड़ा होता है। मैं वैंप का रोल नहीं करना चाहती हूं। मैं वैसे भी पर्दे पर जलन,गुस्सा नहीं दिखा सकती हुं। 
बतौर आर्टिस्ट मैं हर एक रोल को काफी ज्यादा गंभीरता से लेती हूं और यह स्वाभाविक है आप जैसा रोल करते हैं वो आपकी पर्सनैलिटी में आ ही जाता है। 
दीपिका सिंह ने बेटे को जन्म देने के बाद करीब 17 किलो वजन कम किया है। उन्होंने जिम और योगा की मदद से कम किया। 
एक बार खबर यह भी आई थी कि दीपिका सिंह बिग बॉस 12 में हिस्सा लेंगी। हालांकि दीपिका ने खुद हर बार बिग बॉस में जाने की खबर को अफवाह करार दिया। 

Desk Team