जाह्नवी कपूर के आंटी कहने पर Smriti Irani ने दिया कुछ ऐसा अटपटा जवाब

Summary :

केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी एक्टे्रस Smriti Irani सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है

केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी एक्टे्रस Smriti Irani सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह पोस्ट किसी और के लिए नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर से ही जुड़ा हुआ है।

दरअसल हाल ही में एयरपोर्ट पर जाह्नवी कपूर और स्मृति की अचानक से मुलाकात हुई थी और इसका वीडियो स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी डाला है तो आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

स्‍मृति ईरानी ने जो कैप्‍शन जाह्नवी के लिए लिखा वो चर्चा में बना हुआ है…

दरअसल हुआ कुछ यूं कि जब हाल ही में स्मृति और जाह्नवी की मुलाकात हुई तब जाह्नवी ने उन्हें आंटी कहकर बुलाया। उसके बाद जाह्नवी ने उनसे प्यार से माफी भी मांगी लेकिन स्मृति ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट जारी करते हुए कैप्शन लिखा ‘कोई मुझे शूट कर दे वाला’ पल – जब जाह्नवी कपूर ने लगातार आंटी कहने पर बहुत प्‍यार से माफी मांगी और आपको कहा पड़े- ‘कोई बात नहीं बेटा’। से आजकल के बच्‍चे। #auntykiskobola।

https://www.instagram.com/p/Br390f1Agma/?utm_source=ig_embed

Smriti Irani के इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें जाह्नवी का यूं आंटी कहना पसंद नहीं आया। Smriti Irani और जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है और अभी तक इस पोस्ट को करीब 2 लाख व्यू मिल चुके हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें Smriti Irani और उनके पति जुबिन ईरानी सीढिय़ों पर एक साथ बैठे हुए थे जिसमें स्मृति के बबल में लिखा था  ‘हे भगवान उठा ले… मुझे नहीं मेरे वजन को उठा ले.’ वहीं उनके पति को सोचते हुए दिखाया गया- ‘इसको भी उठा ले तो चलेगा। ‘

बता दें कि जाह्नवी कपूर की इस साल रिलीज हुई डेब्यू फिल्म धड़क हिट रही थी। इन दिनों वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में काम कर रही हैं। इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की अगली फिल्म तख्त में दिखाई देंगी।

 

Desk Team