अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पास इन दिनों ढेर सारी फिल्मों के ऑफर है और धड़क फेम एक्ट्रेस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने जा रही है। ताजा खबरों के अनुसार जल्द ही जान्हवी वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने वाली है।
‘घोस्ट स्टोरीज’ नेटफ्लिक्स की 2018 की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ की अगली कड़ी होगी। फिल्म में चार कहानियां होंगी, जिसके लिये जोया, करण जौहर, दिवाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप मिलकर काम करेंगे।
चारों फिल्मकार इससे पहले लस्ट स्टोरीज और उससे भी पहले 2013 में आई फिल्म बॉम्बे टॉकीज में भी काम कर चुके हैं।जोया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में ‘गली बॉय’ में दमदार अभिनय कर चुके विजय नजर आएंगे।

साथ ही 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी पहली बार जोया के साथ काम करती नजर आएंगी।फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसका निर्माण आरएसवीपी पिक्चर्स और टाइगर बेबी करेंगे। फिल्म के निर्माताओं ने यह ऐलान किया है।
इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग शुरू करने के बाद जोया ने शनिवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के कलाकारों के नामों का खुलासा किया। जोया ने लिखा, ‘मेरी सातवीं फिल्म। मुझे शॉर्ट फिल्में पसंद है। जाह्न्वी..विजय।’
‘घोस्ट स्टोरीज’ चार शॉर्ट फिल्मों की एक सीरीज है जिसके निर्देशक जोया, अनुराग कश्यप, करण जौहर और दिबाकर बनर्जी हैं। ये तीनों इससे पहले साल 2018 में आई ‘लस्ट स्टोरीज’ के लिए साथ काम कर चुके हैं। जोया के साथ यह विजय की दूसरी फिल्म है क्योंकि इससे पहले वह ‘गली बॉय’ में उनके साथ काम कर चुके हैं।



Download Android App
Download iOS App



