लीक से हटकर काम करने के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन ने ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘यह जवानी है दीवानी’, ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनायीं है। हाल ही में कल्कि ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है की वो जल्दी ही मां बनने वाली है।

आपको बता दें मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि अपने इज़राइली बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है। अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि ने दूसरी शादी नहीं की है।

कल्कि के बॉयफ्रेंड क्लासिकल पियानिस्ट है और बीते दिनों की कल्कि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लव के साथ तस्वीरें शेयर की थी। कल्कि ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो अब मां बनने का अहसास महसूस कर रही है।

कल्कि ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘मैं पहले ही चीजों में प्रति अपने रिएक्शन में काफी बदलाव महसूस कर रही हूं। मैं अब पहले से कही ज्यादा डेलिब्रेट, सुस्त और बीमार सी हो गई हूं। जब आपके भीतर मां बनने का अहसास आता है। यह आपके साथ व्यक्ति की भावना को एक नई चेतना लाता है।’

कल्कि ने ये भी कहा कि वो अभी काम करते रहना चाहती है और काम के माध्यम से खुद की ऊर्जा-एकाग्रता को मजबूत बनाये रखना चाहती है। बता दें कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी पर ये शादी 2015 में टूट गयी और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

साल 2007 में फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ फिल्म से कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार कल्कि कोचलीन फिल्म गली बॉय में नजर आयी थी। फिल्मों के साथ साथ कल्कि वेब सीरीज में भी काम कर रही है। हाल ही में रिलीज़ वेबसीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 2’ में भी कल्कि ने अहम किरदार निभाया था।



Download Android App
Download iOS App



