बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में एक है। आये दिन नीना गुप्ता अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती है। अब एक बार फिर नीना गुप्ता अंदाज के लिए चर्चा में है।

हाल ही में नीना गुप्ता ट्विटर पर अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं और इसके बाद उन्होंने गूगल से ऑनलाइन उनकी उम्र को कम करने का अनुरोध कर डाला।

60 साल की नीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। बुधवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर कीं, जिनमें वह एक नए हेयरकट में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन को उन्होंने बेहद ही मजेदार अंदाज में लिखा। वह लिखती हैं, “गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो। कांता मोटवानी हेयरकट के लिए तुम्हें शुक्रिया।”
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो नीना गुप्ता जल्द ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में नजर आने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे है।

‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ साल 2017 में आई आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का ही एक सीक्वेल है। फिल्म में आयुष्मान और जितेंद्र एक समलैंगिक जोड़े के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में गजराज राव भी हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



