नुसरत जहां के बेहद करीबी दोस्त यश दासगुप्ता हुए बीजेपी में शामिल, टीएमसी में मची खलबली

Summary :

बंगाली सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता यश दासगुप्ता ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बंगाली सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता यश दासगुप्ता ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान खास बात यह है कि यश बंगाली सिनेमा की फेमस अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के अच्छे दोस्त हैं और दोनों की ज्यादा नजदीकियां बंगाली सिनेमा में चर्चा में हैं। वहीं नुसरत और उनके पति निखिल जैन की शादी में खटपट की खबरें आने के बाद यश के साथ उनके अफेयर की खबरें भी पिछले कुछ वक्त खूब चल रही हैं। हालांकि इसको लेकर नुसरत पहले ही सफाई दे चुकी हैं।
पिछले महीने नुसरत ने बताया था कि मरे निजी जीवन के मसले सार्वजनिक रूप में चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा ट्रायल करते रहे हैं,मगर मैं इस पर कुछ भी नहीं बोलूंगी। लोग मेरे काम के लिए मुझे जज कर सकते हैं। यह अच्छा हो या खराब यह मेरी निजी जिंदगी है और मैं इसे किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहती हूं। 
बता दें नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ साल 2019 में टर्की में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल की रिसेप्शन पार्टी कोलकाता में रखी गई थी। वैसे नुसरत और निखिल की शादी में दिक्कत की खबरों ने तब तूल पकड़ी जब कई महीनों तक नुसरत और निखिल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की कोई फोटो पोस्ट नहीं की थी। 
माूलम हो नुसरत ने अभिनेता यश के साथ एसओएस कोलकाता में काम किया था,जिसकी रिलीज के बाद से ही इनके बीच अफेयर की खबरें आने लगी। वहीं कुछ मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया था। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि दोनों को राजस्थान रोड ट्रिप पर जाने का दावा भी किया गया था। 
वहीं बीते गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के बाद यश ने नुसरत के साथ दोस्ती को लेकर बोला कि वो अपने माइंडसेट के साथ अपनी पार्टी में हैं। मेरी एक और दोस्त मिमी चक्रवर्ती भी टीएमसी में हैं वहीं नुसरत जहां बशीरहाट से टीएमसी की सांसद हैं। 

Desk Team