मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और इस बार वो किसी टीवी शो या फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि बिग बॉस विनर अब राजनीति में उतर गयी है। यानी अब शिल्पा राजनीति के जगत में अपना झंडा गाड़ना चाहती है।
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने बीते मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी नेता चरण सिंह सापरा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं।
शिल्पा ने खुद अपने कांग्रेस ज्वाइन करने की पुस्टि मीडिया में की है। चुनावी माहौल इस समय गर्म है और ऐसे में शिल्पा शिंदे के रूप में कांग्रेस को एक लोकप्रिय चेहरा कितना फायदा पहुंचाएगा ये तो समय ही बताएगा पर शिल्पा अपने राजनीति करियर को लेकर बहुत खुश है .
शिल्पा शिंदे ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ”चूंकि इन दिनों सब कुछ राजनीति के इर्द-गिर्द घूम रहा है, इसलिए मैंने भी राजनीति में उतरने का फैसला किया है और कुछ जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की कोशिश करूंगी।”
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के लिए कांग्रेस को क्यों चुना, शिल्पा ने खुलासा किया कि उनके पिता कई वर्षों तक राजनीति में सक्रिय थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया था, यही वजह है कि उन्हें लगा कि कांग्रेस उनके लिए सही मंच होगी।
शिल्पा ने कहा कि उसने बचपन से ही राजनीतिक माहौल देखा है इसलिए उनके राजनीति में बचपन से काफी दिलचस्पी रही है। आपको बता दें शिल्पा ने वर्ष 2013 में अपने पिता को अल्जाइमर की वजह से खो दिया था।
शिल्पा शिंदे ने अपना टेलीविज़न डेब्यू 1999 में किया था, लेकिन वह टीवी पर भाभी जी में अपनी भूमिका से लोकप्रिय हो गईं। अभिनेता ने सुपरहिट शो भाभी जी घर पर है के साथ खुद को घर घर में पहचान दिलाई दी और इस शो में उन्होंने अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई थी ।
शो निर्माताओं के साथ मतभेदों पर 2016 में उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने उन्हें शो में रिप्लेस किया था पर शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस जीत कर दुबारा खूब लाइम लाइट प्राप्त की थी।


Download Android App
Download iOS App










