सुष्मिता सेन जहां भी जाती हैं वह अपनी एनर्जी से चार चांद लगा देती हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन दिल्ली में अपने भतीजे की शादी में दिखाई दी और उन्होंने अपने डांस का ऐसा धमाल मचाया कि लोग उन्हें देखते ही रहे गए। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली की शादियां अकसर अपने पंजाबी स्टाइल और धमाके के लिए पहचानी जाती है।
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टग्राम पर की वीडियो पोस्ट
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट की है जिनमें वे शादी में जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं सुष्मिता सेन ने दूल्हा और दुल्हन के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं और साथ वह डांस करने में इतना ज्यादा मगन हो गई थीं कि उन्होंने दुल्हन को गोद में उठा लिया।
इस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा है कि’चुनरी चुनरी! ये शिव का फेवरिट सॉन्ग लगता है क्योंकि वे इस पहर सारे स्टेप्स जानता है!!!’ यही नहीं, सुष्मिता सेन ने दूल्हा और दुल्हन की फोटो भी पोस्ट की है और लिखा हैः ‘बधाई, माइ डार्लिंग्स शिव और रुकमान। आप दोनों परफेक्ट जोड़ी हैं और एक साथ खुशी जीवन जिएं।’ सुष्मिता सेन ने इस शादी में जमकर मस्ती की है ।
इस दौरान सुष्मिता सेन नीता लुला की एक क्लासी ब्लैक साड़ी में दिखाई दी। ब्लैक साड़ी के साथ सुष्मिता ने बेहद खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनी हुई थी। सुष्मिता सेन साड़ी में कायमत ढा रही थी।
सुष्मिता सेन ने वहां मौजूद लोगों को भी डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं विदेशी मेहमानों को सुष्मिता सेन ने पंजाबी गानों पर ठुमके लगाने सिखाए। बता दें कि सुष्मिता इस शादी में अपनी दोनों बेटियों और बॉयफ्रेंड रोहमल के साथ पहुंची हैं।
सुष्मिता ने मॉडल रोहमन के साथ अपने रिश्ते की बात को कभी नहीं छिपाया है वह अक्सर रोहमन के साथ कई सारी वीडियोज और फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं रोहमन भी उनकी पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए नजर आते हैं। सुष्मिता की दोनों बेटियां भी रोहमन से काफी घुल मिल गई हैं। अब फैंस को सुष्मिता और रोहमान की शादी का बे्रसबी से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App







