बीते कुछ समय पहले अपने बेबी बंप के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला माँ बनी है और खबर के अनुसार उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। हेट स्टोरी की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये खुशखबरी फैंस एक साथ शेयर की।
एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बेटी की पहली फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर में उनकी नवजात बेटी के पैर नजर आ रहे है और साथ ही इस तस्वीर के साथ सुरवीन ने बेहद प्यार भरा कैप्शन भी दिया जिसमे उनका मातृत्व साफ झलकता है।
अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सुरवीन चावला ने कैप्शन लिखा, ” अब हमारे पास छोटे जूते के लिए छोटे पैर हैं। छोटे परिवार में आने पर हम धन्य हैं। हमारी बेटी ईवा का स्वागत है।
सुरवीन चावला ने एक इंटरव्यू में बताया की वो शब्दों में बयां नहीं कर सकती की माँ बनने के बाद वो कितना खुश है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ईवा रखा है। बेटी के जन्म से पहले भी सुरवीन चावला सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी टिप्स फैंस के साथ शेयर करती दिखी थी।
सुरवीन ने बीते दिनों कई सारी ऐसी तस्वीरें शेयर की जिससे वो प्रेगनेंसी फैशन को लेकर भी काफी चर्चा में रही। आपको बता दें सुरवीन चावला ने टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपना करियर बनाया।
साल 2015 में सुरवीन चावला ने बिजनसमैन अक्षय ठक्कर के साथ गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। उनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे और सुरवीन ने अपनी शादी को करीब 2 साल तक मीडिया और फैंस से भी छुपाये रखा था।
साल 2013 में सुरवीन चावला की मुलाकात अक्षय ठक्कर से हुई थी और दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता प्यार तक जा पहुंचा और दोनों ने शादी कर ली। साल 2017 में सुरवीन ने फैंस और मीडिया के साथ अपनी शादी का खुलासा किया था।


Download Android App
Download iOS App









