बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अक्सर अपनी किसी न किसी पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार तो एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया जिस वजह से लोग उनपर जमकर बरस रहे हैं। जी हां, दरअसल अदा शर्मा ने खुद को एक महान दिवंगत सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी से खुद को कंपेयर कर लिया है। तो बस फिर क्या था लोगों को उनकी यह बात बिलकुल भी रास नहीं आई और उन्होंने इस पोस्ट को फैंस शर्मनाक बताया है।

क्या है पूरा मामला?
अदा शर्मा ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट किया है। जिसमें देखा जा सकता है उन्होंने बप्पी लहरी संग अपना एक कोलाज फोटो शेयर साझा किया है। इसमें लेफ्ट साइड पर बप्पी लहरी की फोटो है, जिसमें वो हमेशा की तरह अपनी खूब सारी गोल्ड जूलरी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटो की राइट साइड में अदा ने अपनी तस्वीर लगाई है, जिसमें वो भी बप्पी लहरी की तरह गले में कई सारी चेन और फिंगर रिंग पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
मगर इस फोटो में अदाकारा ब्रालेस हैं और उन्होंने केवल ऑरेंज ब्लेजर पहना हुआ है। ऐसे में बप्पी दा संग ब्रालेस लुक में जूलरी पहनकर अदा का ये फोटो फैंस को एक आंख नहीं भा रही है।खासतौर पर अदा का कैप्शन, जिसमें उन्होंने लेजेंडरी दिवगंत सिंगर से अपनी तुलना की है।एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा- किसने इसे बेहतर पहना?

लोगों का फूटा गुस्सा?
अब अदा शर्मा की सोशल मीडिया पर यह तस्वीर देख यूजर्स आगबबूला हो रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- शर्म करो। क्या ये सही वक्त है एक डिवाइन आत्मा का मजाक उड़ाने का? किसी ने लिखा-एक पवित्र आत्मा के साथ तुलना मत करो प्लीज। तो वहीं किसी ने लिखा- आप अपनी तुलना एक ऐसे आइकन से कर रही हैं, जिन्होंने सोना और सनग्लासेस पहनने का अपना खुद का ट्रेंड शुरू किया था। माफ करना अदा, आप कुछ भी नहीं हैं।


बता दें, अदा शर्मा ने साल 2008 में विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। बावजूद इसके वो अभी भी उस पहचान की तलाश कर रही हैं, जिसकी ख्वाहिश हर एक्ट्रेस को होती है।


Download Android App
Download iOS App



