बॉलीवुड की डिवा कही जाने वाली कटरीना कैफ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही कटरीना ने अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की हैं। एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए दोनों ही कपल पहाड़ों पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे थे। लेकिन अब ना जाने क्यों कटरीना कैफ को देख लोगों ने विक्की और कटरीना के घर गुड न्यूज़ आने की कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया हैं। जहां एक्ट्रेस को देख लोगों ने कुछ और ही कयास लगाना शुरू कर दिया हैं। बीते दिन मंगलवार को कटरीना कैफ मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना था। वही एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस को देख लोगों ने सोशल मीडिया पर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख सोशल मीडिया पर यूजर को लगने लगा है कि ये तो पक्का प्रेग्नेंट हैं।

वही बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों ने हल्ला मचाया हुआ है। सोनम, आलिया और बिपाशा के मां बनने के बाद अब फैंस के फेवरेट कपल कटरीना और विक्की कौशल की गुड न्यूज का इंतजार है। ऐसे में यह पहली बार नहीं है जब कटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की खबरे सामने आई हैं। बल्कि इससे पहले भी कई बार कटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की खबरे सामने आ चुकी हैं।

वही अब एक बार फिर से एक्ट्रेस का ये लुक देख सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- कटरीना प्रेग्नेंट लग रही है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- गुड न्यूज बेबी आ रहा है। तीसरे ने लिखा- क्या ये प्रेग्नेंट है..??

एक्ट्रेस के इस लुक को देख लोगों को फिर से लगने लगा है कि कटरीना प्रेग्नेंट हैं और ऐसे कपड़ों में अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।हलांकि अब इस खबर में कितनी सच्चाई हैं। यह तो आने वाला वक़्त और विक्की कौशल और कटरीना कैफ ही बता सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



