आखिर क्यों Met Gala डेब्यू से पहले नर्वस थीं Alia Bhatt, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई वजह

Summary :

बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। आलिया इतने कम उम्र में भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को बड़े ही अच्छे तरीके से मैनेज करती हुई देखी जाती हैं।

बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। आलिया इतने कम उम्र में भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को बड़े ही अच्छे तरीके से मैनेज करती हुई देखी जाती हैं। आलिया अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में इस साल की शुरुआत से ही आलिया को कई गुड न्यूज़ भी मिल रहे हैं। एक्ट्रेस एक तरह जहां मां बनने की खुशी को एन्जॉय कर रही है तो वही दूसरी तरफ दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला में एक्ट्रेस का डेब्यू। हालांकि अब आलिया ने अपने मेट गाला का एक्सपीरियंस भी साझा कर दिया हैं। 
दरअसल मेट गाला 2023 के रेड कारपेट पर आलिया अपने वाइट गाउन में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। आलिया ने अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दी थी। लेकिन क्या आपको पता है की आलिया रेड कारपेट पर आने के पहले कितनी ज्यादा नर्वस फील कर रही थी। इस बात की जानकारी आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर दी हैं। 
वीडियो की शुरुआत में आलिया भट्ट डिजाइनर प्रबल गुरुंग की व्हाइट ड्रेस पहनती नजर आ रही हैं, जिसमें 1 लाख मोतियों का काम हो रखा है। वीडियो में आलिया ये कहती दिख रही हैं कि कोई मुझे यहां से उठाकर मेट गाला के रेड कारपेट तक ले जाएगा। दरअसल मेट गाला में डेब्यू करने से पहले आलिया काफी नर्वस थीं। उनके नर्वस होने की वजह उनकी बड़ी सी ड्रेस और हाई हील्स थी।  

हालांकि आलिया भट्ट अपने इस वीडियो में ये भी कह रही हैं कि इस बड़े ग्लोबल इवेंट में पार्ट लेने को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। आलिया खुद को आइने में देखती नजर आ रही हैं। मेट गाला में डेब्यू को लेकर उनकी खुशी साफ देखने को इस वीडियो में मिल रही है। 
बता दे की आलिया ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर मेट गाला के कुछ अनदेखी पिक्चर भी शेयर की थी। जहां एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देख हर कोई अपना दिल हार बैठा था। 

Desk Team