आखिर क्यों Arjun Kapoor ने Janhvi Kapoor को बताया ‘इनसिक्योर’,मलाइका संग अपने रिश्ते पर कही ये बात

Summary :

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अर्जुन कपूर इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुई फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का कुछ अच्छा रिस्पांस मिलते हुए नहीं दिखाई दे रहा हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अर्जुन कपूर इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुई फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का कुछ अच्छा रिस्पांस मिलते हुए नहीं दिखाई दे रहा हैं। फिल्म के रिलीज होने के चार दिन बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती हुए दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस बीच अर्जुन कपूर का फिल्म प्रमोट करने के दौरान का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा हैं। जहां एक्टर की बातें सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 
दरअसल सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के फिल्म प्रमोशन के दौरान का एक इंटरव्यू अब तेजी से वायरल होता हुआ दिखाई दे रह हैं। जिसमे अर्जुन कपूर अपनी स्टेप सिस्टर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की इनसिक्योरिटी के बारे में बात की. साथ ही अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने “यूनिक” कनेक्शन पर भी चर्चा की और अपने रिलेशनशिप को स्पेशल बताया। 
अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर को इनसिक्योर बताया है। अर्जुन ने कहा, ‘जाह्नवी काम की भुखी है साथ ही वो इनसिक्योर भी है। उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं है जिसके कारण वो परेशान रहती हैं। वह इस बात को लेकर बहुत कंफर्टेबल है कि वह किसकी बेटी है और यह जरूरी है। जाह्नवी ऐसे समय में इंडस्ट्री में आई है जहां आपको मजबूत रहना होता है।’ अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के फ्यूचर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जाह्नवी का फ्यूचर बहुत ब्राइट है, क्योंकि वो रिस्क लेने से डरती नहीं है। हम दोनों फिल्मों के बारे में एक दूसरे से खूब बात करते हैं।’
इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा, “ऐसा पार्टनर होना जो आपको सिक्योर और जमीन से जोड़े रखता है, आपके डेली मूवमेंट और सोच में रिफ्लेक्ट होगा. उसने यकीनन मुझे अपना पर्सन बनने दिया है. हम दोनों एक-दूसरे की लाइफ में बहुत अच्छी तरह से फिट होते हैं.” अर्जुन आगे कहते हैं भले ही समाज के पॉइंट ऑफ व्यू से हमारा एक यूनिक रिश्ता है लेकिन वह मेजर वजह है कि मैं खुश रहकर सो सकता हूं और खुश होकर जाग सकता हूं। 
बता दे की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस सहित सभी को उनके शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। हालांकि शादी की खबरों पर अभी तक अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी इस बात पर मुहर नहीं लगाई हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर कब ये दोनों दो से एक होने वाले हैं। 

Desk Team