आदिपुरुष के टीजर लांच से
ही सोशल मीडिया पर विवाद की शुरुआत हो गई है। लोगों को फिल्म का टीजर कुछ खास भाया
नहीं। जिसकी एक बड़ी वजह रावण के लुक को पूरी तरह बदलना भी है। सोशल मीडिया पर
लोगों का मानना है कि फिल्ममेकर ने रावण के लुक के साथ छेड़खानी की है। लोगों ने
रावण के लुक को मुगलशासकों से प्रेरित भी बताया है। आदिपुरुष में रावण के किरदार
में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया
जा रहा है। इन सब विवादों के बीच अब सैफ ने महाभारत में काम करने की इच्छा जताई
है।
हाल ही में सैफ अली खान
की फिल्म विक्रम वेधा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म बाक्स आफिस पर कुछ खास
कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक रोशन भी अहम रोल में थे। अब सैफ की
फिल्म आदिपुरुष का टीजर लोगों के बीच आया है। फिल्म में सैफ रावण के किरदार में
नजर आएंगे। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सैफ अली ने अपने ड्रीम प्रोजक्ट पर बात
की है।
एक मीडिया हाउस को दिए
इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि, मैं इस
तरह से नहीं सोचता हूं। मैं सिर्फ उस बारे में सोचता हूं जो मुझे ऑफर किया जाता है।
मेरा कोई ड्रीम सबजेक्ट नहीं है। मुझे नहीं लगता इस बारे में सोचने का कोई प्वाइंट
है लेकिन मैं महाभारत में काम करना चाहता हूं अगर उसे कोई लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की
तरह बनाए। हम इस बारे में अजय देवगन से कच्चे धागे के समय से बात कर रहे हैं। हमारी
जनरेशन में ये ड्रीम सबजेक्ट है।
सैफ ने आगे इंटरव्यू में
कहा कि, हम बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री और साउथ को साथ ला सकते हैं अगर पॉसिबल हो तो। कर्ण
का किरदार मेरे लिए बहुत अपीलिंग है, और भी कई बेहतरीन किरदार हैं।


Download Android App
Download iOS App






